पाकिस्‍तान के कराची एयरपोर्ट पर अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम का कब्‍जा, बिना चेक इन, चेक-आउट करता ट्रैवल

Updated on 17-01-2023 07:06 PM
कराची: मार्च 1993 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक के बाद एक ब्‍लास्‍ट्स से दहलाने वाला अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम एक बार फिर से खबरों में है। दाऊद को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उस पर अगर यकीन किया जाए तो इस डॉन ने अब पाकिस्‍तान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स तक पर अपना कब्‍जा कर लिया है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बिना किसी चेकिंग और पूछताछ के डॉन और उसके रिश्‍तेदारों को एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया जाता है। अब माना जा रहा है कि दाऊद से मिलने आने वाले लोगों की न तो जांच होती है और न ही उनसे कुछ पूछा जाता है। बिना रोकटोक के वो डॉन से मिलते हैं।
बिना स्‍टैंप के एंट्री
दाऊद के करीबी सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट और उसके परिवार वाले बिना किसी एंट्री और पासपोर्ट पर मोहर के बिना ही एयरपोर्ट से बाहर निकल गए थे। सलीम फ्रूट और उसकी पत्‍नी दाऊद के साले छोटा शकील की बेटियों की शादी में शामिल होने के लिए कराची गए थे। सलीम की पत्‍नी शाजिया ने भारत की राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के साथ पूछताछ में इस बात का खुलासा किया था। शाजिया की मानें तो बच्‍चों समेत पूरा परिवार दुबई के रास्‍ते गैरकानूनी तरीके से पाकिस्‍तान गया था।
आसानी से एयरपोर्ट के बाहर
शाजिया के मुताबिक तीन बार गैरकानूनी तरीके से परिवार पाकिस्‍तान पहुंचा था। पहली बार साल 2013 में शकील की बेटी जोया की सगाई के मौके पर फैमिली पहली बार पाकिस्‍तान गई। इसके बाद मार्च 2014 में शकील की छोटी बेटी अनम की शादी में और फिर सितंबर 2014 में वो फिर से पाकिस्‍तान गए। इस बार मौका जोया की शादी का था। शाजिया ने बताया कि 24 मार्च 2014 को पाकिस्‍तान एयरलाइंस की फ्लाइट से कराची पहुंचे थे। यहां पर छोटा शकील की तरफ से कुछ लोगों को उन्‍हें पिक करने के लिए भेजा गया था। कराची एयरपोर्ट पर पासपोर्ट पर स्‍टैंप लगे बिना ही वो सभी बाहर आ गए। यहां से शकील के घर गए और फिर सगाई का फंक्‍शन अटैंड किया।
खुद इंतजाम करता डॉन
शाजिया का दावा है कि शकील ने खुद यात्रा का इंजजाम किया था। साथ ही वापसी की टिकट भी यूएई के रास्‍ते बुक की थीं। ये सभी छोटा शकील के कराची वाले घर में पांच से छह दिन तक रुके थे। इसके बाद जो व्‍यक्ति उन्‍हें लेने आया था, वही व्‍यक्ति उन्‍हें कराची एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने भी आया। फिर से बिना स्‍टैंप के वो एयरपोर्ट में दाखिल हो गए। किसी ने उनसे कुछ नहीं पूछा और पासपोर्ट पर एंट्री और एग्जिट का भी कुछ सुबूत नहीं था। शाजिया और उसके बच्‍चे यूएई के रास्‍ते भारत वापस आ गए।
डॉन की दूसरी शादी
शाजिया ने दावा किया है कि वह पहली बार साल 2013 में और फिर मार्च 2014 में पाकिस्‍तान गई थी। उस समय सलीम उसके साथ नहीं था और तीन बच्‍चों के साथ उसने अकेले सफर किया था। जब सलीम फ्रूट पाकिस्‍तान गया और दो दिनों तक वहीं रहा था। इसके अलावा दाऊद के भांजे की मानें तो डॉन इस समय कराची में अब्‍दुल्‍ला गाजी बाबा दरगाह के करीब रह रहा है। उसने दूसरी शादी कर ली है और इस बार उसकी शादी पठान लड़की से हुई है। अब साफ हो चुका है कि इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई डॉन को संरक्षण मुहैया करा रही है। वह आज भी डिफेंस एरिया में रह रहा है जो किसी किले से कम नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.