रिमझिम फुहारों के बीच श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Updated on 23-10-2021 07:55 PM

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय अधिकारिक दौरे पर केंद्रीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रिमझिम फुहारों के बीच श्रीनगर पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। गृहमंत्री यहां सबसे पहले एकीकृत मुख्यालय की बैठक में जम्मू कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने के अलावा पंचायत संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। वह दो मेडिकल कालेजों का नींव पत्थर रखने के साथ प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत जारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली सीधी विमान सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।


पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर का पहला दौरा है। उनके दौरे के पहले कश्मीर में 20 दिन में 11 नागरिकों की हत्याएं हो चुकी हैं। विभिन्न मुठभेड़ों में 17 आतंकी मारे जा चुके हैं। गैर कश्मीरी और गैर मुस्लिमों की हत्याओं के बाद कश्मीर में विभिन्न राज्यों के श्रमिकों का पालयन कई दिन से जारी है। गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर 12.30 बजे राजभवन श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह जम्मू-कश्मीर के युवा मंडलों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और शाम 6 बजे वीसी के माध्यम से श्रीनगर-शारजाह अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन करेंगे।


गृहमंत्री के आगमन से पहले कश्मीर में सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिकबल की अतिरिक्त 50 कंपनियां घाटी में भेजने का फैसला लिया था जिसमें से 15 कंपनियों की तैनाती भी कर दी गई है। बाकी बची 35 कंपनियां अगले कुछ दिनों में जाएंगी। एक कंपनी में औसतन 100 जवान होते हैं। इसके अलावा श्रीनगर में ड्रोन की मदद से संवेदनशील इलाकों मुख्य बाजारों में भी नजर रखी जा रही है। करीब 20 ड्रोन श्रीनगर सहित आसपास के इलाकों में उड़ाए जा रहे हैं।


इसके अलावा कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने बंकर स्थापित करना शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए मुख्य बाजार सहित संवेदनशील इलाकों में विशेष नाके भी स्थापित किए गए हैं। राजभवन में होने वाली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के आलाधिकारी भाग लेंगे।

सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में फिर से उठाने की कोशिश कर रहे आतंकवादी संगठनों को जड़ से खत्म करने के लिए इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कल रविवार 24 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह सुबह से लेकर शाम तक जम्मू में ही रहेंगे। जम्मू के भगवती नगर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह 25 अक्टूबर की दाेपहर बाद श्रीनगर से दिल्ली लौटेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.