बुंदेलखंड में फसल बीमा घोटाला, सपा सांसद की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश

Updated on 29-11-2025 12:34 PM
महोबा: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा में हुए घोटाले की गूंज भारत सरकार तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय सपा सांसद की शिकायत पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महोबा, हमीरपुर जिलाधिकारी से जांच करा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए है। प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर नटवरलालों ने वन भूमि, तालाब, नदी-नालों समेत अन्य सरकारी जमीनों पर फसल बीमा की पॉलिसी ले करोड़ों रूपये क्लेम हड़प लिया। जांच में घोटाला उजागर होने पर सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने सितंबर माह में फसल बीमा घोटाले को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख पूरे मामले की गहन जांच की मांग की थी।

कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान ने महोबा, हमीरपुर तिंदवारी क्षेत्र से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को पत्र भेजकर बताया कि बुंदेलखंड में फसल बीमा में हुए फर्जीवाड़ा की उनकी मांग को राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया है। जिसपर शासन ने महोबा और हमीरपुर डीएम को मामले की जांच करा कृषि सांख्यिकी और फसल बीमा विभाग को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करा स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं
नटवरलालों के द्वारा बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से साठगांठ कर जालसाजी कर जिले भर में 40 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है। जहां मप्र, राजस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों के नटवरलालों ने फर्जीवाड़ा कर किसानों के हक को डकारने का काम किया है। मामले का खुलासा होने पर बीमा कंपनी इफको टोकियो के जिला प्रबंधक निखिल सहित 26 के खिलाफ अब तक केस दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है। बीमा कंपनी का जिला प्रबंधक अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
नटवरलालों ने बीमा कंपनी एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों से सांठ गांठ कर खेल किया। जहां जालसाजों ने फसल बीमा का घोटाला करने के लिए उन ग्राम पंचायतों को चुना जिनकी चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी प्रक्रिया के गांवों का डाटा ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं होता। इसी का नटवरलालों ने फायदा उठाया। कूट रचित अभिलेख लगाकर पोर्टल पर भू स्वामी व बटाईदार बनकर बीमा करा फर्जीवाड़ा किया है। बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा पर पर्दा डालने का काम किया।
जय जवान जय किसान एसोसिएशन के द्वारा फसल बीमा में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में पिछले 102 दिनों से तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान संगठन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत का कहना है कि बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फसल नुकसान की टोल फ्री नंबर पर जानकारी देने के बाद बीमा कंपनी के कर्मचारी जांच करते है। बीमा कंपनी के कर्मचारियों की सांठ गांठ से ही फर्जीवाड़ा किया गया। पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आएगी।

सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की भलाई लिए संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। केंद्र सरकार तक मामले की गूंज पहुंचने के बाद आने वाले दिनों में मामले में और कार्रवाई के असर दिखने लगे है। कृषि विभाग के बीमा पटल सहायक पर कार्रवाई के बाद भी अब तक मामले में कई नटवरलाल पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए है। गहनता से जांच होने पर कई नाम खुल सकते हैं। कहा कि वह स्वयं एक किसान परिवार से आते हैं और उनका कष्ट समझते हैं। अन्नदाताओं के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.