रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में अज्ञात व्यक्ति ने की अंधाधुंध फायरिंग, 8 छात्रों की मौत, 10 घायल

Updated on 21-09-2021 07:45 PM

मॉस्को रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार को फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में 8 छात्रों की मौत हो गई है। पर्म में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 10 लोग हताहत हुए हैं। बाद में शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। फायरिंग के दौरान कई छात्र जान बचाने के लिए बिल्डिंग की खिड़कियों से कूद गए। पर्म यूनिवर्सिटी से आई एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है। गोलीबारी के पीछे क्या मकसद था, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पर्म शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 700 मील पूर्व में स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के सोशल मीडिया ने सोमवार की सुबह परिसर में मौजूद सभी लोगों को सचेत किया कि अगर संभव हो तो परिसर को छोड़ दें या खुद को एक कमरे में बंद लें। जांचकर्ताओं ने बताया कि गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में लोगों को खिड़की से कूदकर बाहर भागते हुए देखा जा सकता है।

रूसी सुरक्षा बल ने सोमवार सुबह पर्म क्राय क्षेत्र में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी (पीएसयू) में गोलीबारी करने वाले एक बंदूकधारी को मार गिराया है। गोलीबारी के दौरान कुछ छात्रों ने खुद को हमलावर से बचाने के लिए विश्वविद्यालय के सभागारों में बंद कर लियास जबकि कुछ छात्र खिड़कियों से बाहर कूद गए। हमलावर ने बेहद आधुनिक हथियार से गोलियां बरसाईं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया है। एहतियातन साइबेरिया में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.