सिमरन संग शादी के बंधन में बंधे उन्मुक्त

Updated on 28-11-2021 08:52 PM

भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बल्लेबाज उन्मुक्त चंद के जीवन की नई पारी शुरु हो गयी है। उन्मुक्त रविवार को फिटनेस ट्रेनर सिमरन खोसला के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस क्रिकेटर ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये प्रशंसकों को दी है।

उन्मुक्त ने ट्विटर पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, आज हमने हमेशा के लिए एक होने का फैसला लिया। इस पर उन्मुक्त के प्रशंसकों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। उन्मुक्त और सिमरन की शादी में बेहद करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इससे पहले सिमरन ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें कहा गया था कि वह अपने प्यार से शादी कर रही हैं और अपने तीन साल के रिश्ते को आगे बढ़ा रही है।

उन्मुक्त अभी अमेरिकी लीग में खेल रहे हैं। वह पहले भारतीय हैं जो ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलेंगे। इसके लिए उनके साथ मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2021-22 सत्र के लिए करार किया है। उन्होंने अंडर-19 स्तर पर दिल्ली में घरेलु क्रिकेट और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेला है। उन्होंने इसी साल अगस्त में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था क्योंकि उन्हें टीम इंडिया में चयन की उम्मीद नहीं थी। इस क्रिकेटर ने कहा था कि यह कठिन फैसला है पर उन्हें भविष्य की ओर देखना है।

निकिता संग गोपाल ने फेरे लिए

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल भी विवाह बंधन में बंध गये हैं। श्रेयस की शादी निकिता से हुई है। गोपाल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जो तस्वीर साझा की है। इसमें वह निकिता के साथ नजर रहे हैं। उनकी पत्नी निकिता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकिता ने गोपाल के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। वह घूमने की भी शौकीन हैं और इसकी भी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

गोपाल ने आईपीएल के 14वें सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला था। इसमें उनका प्रदर्शन ठीक रहा था पर उनकी टीम का प्रदर्शन खराब रहा और वह लीग मुकाबलों से आगे नहीं बढ़ पायी थी। अगले साल होने वाले आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी। ऐसे में गोपाल भी इस नीलामी में उतरकर अधिक रकम हासिल कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.