गाजा हमले पर मुस्लिम देशों में बवाल, लेबनान में हिज्‍बुल्‍ला ने अमेरिका दूतावास में लगाई आग, इराक में भी हमला

Updated on 18-10-2023 01:32 PM
बेरुत: गाजा सिटी अस्पताल में इजरायल के हमले के बाद से मध्‍य पूर्व के हालात बिगड़ने लगे हैं। मंगलवार शाम से ही तुर्की और जॉर्डन में राजनयिक मिशनों पर हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में दंगे भड़क गए हैं लेबनान में दूतावास पर पथराव हुआ। सैकड़ों लेबनानी प्रदर्शनकारियों ने राजधानी बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोल दिया। इन प्रदर्शनकारियों के हाथों में फिलिस्तीन के झंडे लहरा रहे थे। यह प्रदर्शन तब हुआ जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन इजरायल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए देश की यात्रा पर हैं। फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास हमले के बाद से ही हालात बेहद खराब हैं। बाइडन के इजरायल पहुंचने के कुछ घंटे पहले ही दूतावास के बाहर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

हमले के बाद भड़का हिज्‍बुल्‍ला
गाजा के अल अहली अस्‍पताल में हुए हमले में 500 लोगों की मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियोज आ रहे हैं। इनमें से ही एक वीडियो में प्रदर्शनकारी को दूतावास पर फिलिस्‍तीन का झंडा लगाने के मकसद से कांटेदार तारों पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। जबकि उसके साथी उसका हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बेरूत में ही एक और प्रदर्शन में फ्रांस के दूतावास को भी निशाना बनाया गया है। इन प्रदर्शनों को लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्ला की तरफ से आयोजित किया गया था।
इराक में सेना पर हमला
दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के इराक में अपनी सेना को निशाना बनाकर किए गए हमले को फेल कर दिया है। सेना पर दो ड्रोनों से हमले की नाकाम कोशिश की गई। अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि हमले का संदेह किस पर है। लेकिन यह हमला तब हुआ है जब अमरिका ने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान समर्थित समूहों की गतिविधि के लिए सतर्क है। अधिकारियों ने कहा कि एकतरफा हमला करने वाले ड्रोनों को तब रोक लिया गया जब उन्होंने इराक के अल असद हवाई अड्डे पर हमला करने की कोशिश की थी। यह अमेरिकी सैनिकों का अड्डा है।

इजरायल को बताया जिम्‍मेदार
फिलिस्‍तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि अस्पताल में हमले के लिए इजरायल जिम्मेदार है। जबकि इजरायल ने नरसंहार के लिए हमास के एक फेल रॉकेट को जिम्मेदार ठहराया था। यह हमला हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान हुई सबसे खतरनाक घटना है। सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। हमलें में कम से कम 1400 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस बीच इजरायल के हमले से गुस्‍साए जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला द्वितीय ने बाइडन से मिलने से इनकार कर दिया है। बाइडन के इजरायल दौरे में अम्मान में रुकना भी शामिल था।

बाइडन से मिलने से इनकार
एक बयान में, जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की और फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता और लड़ाई को खत्‍म करने पर जोर दिया। व्हाइट हाउस की तरफ से आए बयान में कहा गया है, 'जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के साथ परामर्श करने के बाद और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्‍ट्रपति महमूद अब्बास ने शोक घोषित किया है। इस वजह से बाइडन की जॉर्डन की यात्रा और इन दोनों नेताओं के अलावा मिस्र के राष्‍ट्रपति सिसी के साथ मीटिंग कैंसिल कर दी गई है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.