चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर नगरी निकाय के अधिकारियों ने किया कलमबंद हड़ताल

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भिलाई-दुर्ग । प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के समान भिलाई,दुर्ग, रिसाली एवं भिलाई तीन चरोदा नगर निगमों के अधिकारी और कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार के समान 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिये जाने सहित अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार 3 सितंबर को कलमबंद हड़ताल किया एवं नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किये।
कलमबंद हड़ताल से रिसाली निगम में भी ठप्प रहा कामकाज
नियमित कर्मचारी रहे हड़ताल पर, प्लेसमेंट वाले बैठे रहे टेबल पर
भिलाई:  चौदह सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल का असर रिसाली निगम में दिखाई दिया। शुक्रवार को नियमित 100 से अधिक कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते रहे। वही कार्यालय में केवल प्लेसमेंट कर्मचारी होने की वजह से काम पूर्ण रूप से बंद रहा। हालांकि इस दौरान नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू पूरे दिन अपने कार्यालय में बैठे रहे। खास बात यह है कि एक दिन पहले कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश की अर्जी आयुक्त को सौप दिया था। फेडरेशन का समर्थन करते हुए 28 प्रतिशत डीए दिए जाने की मांग को लेकर स्वात्यशासी कर्मचारी महासंघ शाखा रिसाली के अध्यक्ष के गोपाल सिन्हा के नेतृत्व में सद्स्यों ने जमकर नारेबाजी की। मुख्य कार्यालय के बाहर दोपहर 3 बजे तक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ के रोहित वर्मा, शत्रुघन नायक, निर्मल देशमुख, नीलू यादव, हीरामणी चंद्राकर, नलनीश मिश्रा, विवेक रंगनाथ, चंद्रपाल हरमुख, ऐमन चंद्राकर ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
आवश्यक सेवाएं रही चालू
कलमबंद हड़ताल की वजह से रिसाली निगम कार्यालय में काम काज पूरी तरह प्रभावित रहा। वही आवश्यक सेवा के तहत क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति नियमित समय में किया गया। अन्य कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहा।
समस्याओं को लेकर आने वाले लोग बैरंग
रोज की तरह निगम कार्यालय में अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे सैकड़ों हितग्राहियों को वापस लौटना पड़ा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने, नल कनेक्शन, भवन अनुज्ञा, आई डी बनाने समेत कई कार्य हुए ही नहीं।
मांगों को लेकर अधिकारी और कर्मचारियों ने किया कलम बंद हड़ताल
दुर्ग नगर निगम में ठप रहा कामकाज
दुर्ग:  नगर पालिक निगम कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने फेडरेशन के आंदोलन को समर्थन मे कलम बंद आंदोलन मे भाग लेने एक दिवसीय अकस्मिक अवकाश का आवेदन आयुक्त को सौप कर 3 सितम्बर को 10.30 बजे दुर्ग नगर निगम परिसर में एकत्रित होकर अपनी माँगो को लेकर आवाज बुलंद किये और नारे बाजी करते हुए दुर्ग जिला कार्यालय के लिए रैली पैदल रवाना हुए। इस मौके पर अध्यक्ष शिव शर्मा,महामंत्री अनिल सिंह, बीरेंद्र ठाकुर,आरके पाण्डेय,प्रकाश चंद थावनी,गिरीश दीवान,अर्पणा मिश्रा,भारती ठाकुर,राजकमल बोरकर, मनोहर साहू,ईश्वर वर्मा,राजू चंद्राकर,चंदन मन्हारे, लवकुश शर्मा,शशिकांत यादव,राजू बक्शी,संतोष भट्ट,सुभम गोईर,योगेश सूरे, सत्यनारायण शर्मा,अनिल मन्हारे, भुवंदास साहू,लता वर्मा,क्षमा शर्मा,साक्षी,योगेंद्र वर्मा,पूर्णिमा तिवारी,रेखा कुर्रे रवि यादव, के अलावा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
चरोदा निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में छ.ग. स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर शासन से 14 सूत्रीय मांग को लेकर एवं केन्द्र के समान 28 प्रतिशत महगांई भत्ता दिये जाने मांगो को लेकर निगम के सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल को समर्थन करते हुये समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मुख्य द्वार पर रामअवतार साहू प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल होकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर श्रीमती कल्याणी शर्मा अध्यक्ष, रूपेन्द्र वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष, महासचिव राजू वर्मा, अरूणिमा दुबे, तारिणी वर्मा, कामेश्वरी, हेमलाल देवांगन, चेतन चंद्राकर, अभिलाषा श्रीवास्तव, शशि यादव, मुकेश यादव आदि सेकड़ो कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.