उर्फी जावेद ने बिकिनी पहन किया बोल्ड डांस

Updated on 15-03-2022 05:42 PM




बोल्ड अंदाज भी दिखाया, वीडियो देख लोग बोले- रहम करो
नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावदे अपनी बोल्ड अदाओं को लिए जानी जाती हैं। वह अपनी बोल्ड ड्रेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल भी होती रहती हैं। अब उर्फी जावदे ने बिकिनी पहन बोल्डनेस की हदों को एक बार फिर से पार कर दिया है। साथ ही अपना बोल्ड अंदाज भी दिखाया है।
उर्फी जावदे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बिकिनी पहन डांस करती दिखाई दे रही हैं। उर्फी जावदे सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से रूबरू होने के लिए रोजाना अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावदे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी जावदे मल्टीकलर की बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग श्रफ भी डाला हुआ है। साथ ही अपने बालों को खोला हुआ है। वीडियो में उर्फी जावदे का हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। वीडियो में वह बोल्ड अंदाज में पोज देती भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावदे ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्रैंड्स के साथ इतना अच्छा
नहीं !! सोशल मीडिया पर उर्फी जावदे का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी जावदे के वीडियो पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल भी किया है। अंकित21जैन नाम की यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये किसी कार्टून से कम नहीं है।’ बडास 20 ने लिखा, ‘दीदी रहम करो। ब्ल्यूजर्सी 8042 ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘चलो कम से कम फटे (कपड़े) तो नहीं पहने हैं।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर उर्फी जावेद को बिकिनी पहन डांस करने पर ट्रोल किया है। उर्फी जावेद करण जौहर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी से काफी सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद से वह आए दिन चर्चा में रहती हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.