
करण जौहर (Karan Johar) ने बिग बॉस ओटीटी (BIGG BOSS OTT) होस्ट किया था और शो में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) भी नजर आई थीं। उर्फी जावेद शो में लंबे वक्त नहीं टिक पाईं लेकिन शो के बाद से ही वो लगातार खबरों में रहती हैं। उर्फी जावेद (Urfi javed) के फोटोज वीडियोज खूब वायरल होते हैं। कभी उर्फी अपने स्टाइलिश सेंस से तो कभी बेबाक अंदाज से, उर्फी चर्चा में रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इस बीच उनकी एक इंस्टा स्टोरी वायरल हो रही है, जहां एक्ट्रेस ने साड़ी उतारकर अपने पेटीकोट को ही स्कर्ट बना लिया है और फिर दोस्त के साथ एन्जॉय कर रही हैं।
क्या है उर्फी की इंस्टा स्टोरी
उर्फी जावेद अपने कमाल के फैशन सेंस को लेकर जानी जाती हैं। उर्फी जावेद की ड्रेसिंग क्रिएटिवी कमाल की है और ऐसे ही उन्होंने कुछ एक बार फिर कर दिखाया। दरअसल बीते दिन उर्फी जावेद ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी में इवेंट में पहुंची और सभी को दीवाना बना दिया। इस इवेंट के बाद उर्फी अपनी एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गईं और उन्होंने अपनी साड़ी उतारकर, पेटीकोट को ही स्कर्ट बना लिया और फिर खूब एन्जॉय किया। उर्फी ने इसका जिक्र अपनी इंस्टा स्टोरी में किया, जहां वो दोस्तों संग मस्ती करती दिख रही हैं।