नसीम शाह का पीछा ही नहीं छोड़ रहीं उर्वशी...इंस्टाग्राम पर फिर काटा बवाल

Updated on 16-02-2023 07:11 PM
नई दिल्ली: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जिसकी अहम वजह उनकी फिल्म या उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उनका लगातार क्रिकेटर्स के साथ कॉन्ट्रोवर्सीज में रहना है। उर्वशी कुछ समय पहले तक लगातार भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ चर्चा में बनी हुई थी। दोनो एक दूसरे को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए नजर आ रहे थे। उन्होने पंत के एक्ससीडेंट के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमे वह मुंबई के उसी अस्पताल के बाहर खड़ी हुई थी जिसमे पंत एडमिट थे।

गौरतलब है कि अब पंत के बाद रौतेला का नाम पाकिस्तान के युवा और तेज तर्रार गेंदबाज नसीम शाह के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसमे कही न कही उर्वशी का ही हाथ है। दरअसल, एशिया कप 2022 में भारत और पाक के बीच हुए मुकाबले के दौरान उर्वशी मैदान में मौजूद थी। नसीम भी वह मैच पाकिस्तान के लिए खेल रहे थे।
ऐसे में मुकाबले के बाद रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट से एक स्टोरी शेयर की थी। जिसका नसीम शाह भी हिस्सा थे। बस तब से ही फैंस ने इनका नाम एक दूसरे के साथ जोड़ना शुरू कर दिया। वहीं अब उर्वशी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर नसीम शाह के साथ सुर्खिया बटोरी हैं।
बता दें कि पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शदाब खान की हाल ही में शादी हुई है। जिसके चलते नसीम शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकांउट पर शदाब को उनकी शादी के लिए मुबारकबाद देते हुए एक पोस्ट शेयर की है। जिसके कॉमेंट सेक्शन में आकर उर्वशी ने बवाल मचा दिया। उन्होने नसीम को बर्थडे विश करने के साथ-साथ डीसीपी बनने की भी बधाई दी है। जिस पर रियेक्ट करते हुए नसीम ने उर्वशी को थेंक्यू भी कहा है। ऐसे में फैंस एक बार फिर अब दोनों के इस अजीबोगरीब रिश्ते को लेकर बात कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं। बहरहाल, नसीम शाह इस समय पीएसएल 2023 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.