उर्वशी रौतेला ने कहा- मैं केट मिडलटन से मिली... तो उड़ी खिल्ली, लोग बोले- देखने और मिलने में फर्क होता है दीदी!

Updated on 15-07-2025 12:31 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला छाई हुई हैं। उन्होंने हाल ही में विंबलडन 2025 में अपने बैग से बंधी चार लाबूबू डॉल्स के साथ पोज दिया तो चर्चा में आ गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कीं। एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें मैदान में वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन दिख रही हैं। उर्वशी ने दूर से उनका वीडियो बनाया था। पर जब उन्होंने दावा किया कि वो केट से मिली हैं तो यूजर्स ने उन्हें जमकर लताड़ा और कहा कि मिलने और देखने में फर्क होता है दीदी!

उर्वशी रौतेला ने लिखा था, 'केट मिडलटन से मिलकर बहुत सम्मानित महसूस हुआ।' ये पढ़कर यूजर्स तुरंत कॉमेंट्स करने लगे और उनका मजाक उड़ाने लगे। उन्होंने लिखा कि किसी से मिलने और उन्हें दूर से देखने में अंतर है। कुछ ने इस तरह से पोस्ट लिखने के लिए उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ भी की। 'डाकू महाराज' एक्ट्रेस ने लिखा था, 'वेल्स की राजकुमारी #केटमिडलटन आपसे मिलना वाकई सम्मान की बात है। आपसे मिलना दिव्य खुशी है। विंबलडन 2025 फाइनल!'

यूजर्स ने उर्वशी को जमकर लताड़ा

एक ने कॉमेंट किया, 'बिना किसी एनकाउंटर (मुलाकात) के भी इतना साहसी कैप्शन लिखने का आत्मविश्वास। आप पर गर्व है!!' एक और ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, 'उर्वशी रौतेला, जिनकी फिल्म डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ का आंकड़ा पार किया और जिनके नाम पर उत्तराखंड में एक मंदिर है, सफेद गाउन और चार लाबूबू डॉल्स वाले पर्स में विंबलडन देखने वाली दुनिया की पहली महिला बनकर इतिहास रच रही हैं। साउथ एशिया के लिए गौरव का क्षण।' तीसरे ने लताड़ा, 'किसी को देखने और उससे मिलने में फर्क होता है दीदी।' एक और ने मजाक उड़ाते हुए कहा, 'लंबी दूरी के जरिए राजकुमारी से मिलने वाली पहली महिला।'

'डाकू महाराज' में नजर आई थीं उर्वशी

फिल्मों की बात करें तो उर्वशी को पिछली बार नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था। इसमें बॉबी देओल, प्रज्ञा जायसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋषि, चांदनी चौधरी, उर्वशी रौतेला और प्रदीप रावत भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.