ऋषभ पंत से जुड़े सवाल पर बचती दिखीं उर्वशी रौतेला, कुछ यूं किया इग्नोर

Updated on 25-03-2023 08:37 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला काफी समय से सुर्खियों में रहे हैं। उर्वशी का नाम ऋषभ से जोड़ा जाने लगा था। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तकरार भी देखने को मिली थी। गौरतलब है कि ऋषभ के चोटिल होने के बाद से दोनों को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं की जा रही है। हालांकि अब एक बार फिर उर्वशी रौतेला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ऋषभ पंत का जिक्र हुआ है। उस वीडियो में उर्वशी पंत के नाम से बचती हुई नजर आ रही हैं।
ऋषभ पंत के नाम से बचती नजर आई उर्वशी

दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पत्रकार उनसे ऋषभ पंत के बारे में कुछ सवाल करता हुआ नजर आ रहा है। ऋषभ का नाम सुनते ही उर्वशी के चेहरे के रंग उड़ गए। जब पंत से संबंधित सवाल पर उर्वशी को उत्तर देने के लिए पत्रकार ने बोला तो वो बौखला गई और उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि आप यह सब टीआरपी के लिए कर रहे हो। वीडियो में ऐसा लग रहा था कि रौतेला पंत के नाम से बचना चाहती हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इसके अलावा बात करें स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की तो उनका दिसंबर 2022 में जानलेवा कार एक्ससीडेंट हुआ था, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उनकी पीठ, हाथ, घुटने, पैर में काफी चोट आई थी। वह जब से खेल से दूर चल रहे हैं। हालांकि पंत धीरे-धीरे अपनी चोटों से रिकवर कर रहे हैं। लेकिन वह कब दोबारा मैदान में चौके-छक्के जड़ते हुए नजर आएंगे इस बात का किसी को अंदाजा नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.