एकता कपूर के 'नागिन 6' में नजर आएगी उर्वशी

Updated on 16-02-2022 06:47 PM

मुंबई   छोटे परदे की ऐक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया जल्द एकता कपूर के 'नागिन 6' में दिखाई देने वाली हैं। शो में तेजस्वी प्रकाश , महक चहल और सिम्बा नागपाल के साथ वह भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रोल के बारे में खुलकर बात की है। कहा कि उनके लिए हमेशा से ही फिक्शन में वापसी करना अच्छा साबित हुआ है। खासकर सही शो में अपनी वापसी को दर्ज कराना।

नागिन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'जब मुझे यह शो ऑफर हुआ, तो मैं इस रोल को करने के लिए हामी भर दी। क्योंकि नागिन टीवी पर आने वाला सबसे बड़ा सुपरनैचुरल शो है। और मैं इस बात के लिए भी श्योर थी कि अगर एकता ने मुझे यह रोल ऑफर किया है, तो उनके दिमाग में जरूर कुछ अच्छा ही होगा।' बालाजी और एकता के बारे में उर्वशी बताती हैं, 'बालाजी मेरे लिए घर जैसा ही है। एकता और बालाजी के साथ आप मेरा ये कॉस्मिक कनेक्शन कह सकते हैं। हम एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। और अच्छा भी लगता है। एक बार हम फिर साथ में काम कर रहे हैं।

हमारा एक-दूसरे से स्ट्रॉन्ग कनेक्ट है। मुझे एकता और उसकी टीम पर पूरा भरोसा है।' अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'किरदार थोड़ा शातिर है। वह एक मंत्री की पत्नी है, जिसके पास पैसा है, क्लास है और अपना रुतबा है। लेकिन बेटियों के लिए बहुत प्यार करती है।' उर्वशी ने कहा कि वह इससे ज्यादा और कुछ नहीं बता सकती। ज्यादा जानकारी के लिए शो को देखना होगा। बता दें आखिरी बार उर्वशी 'चंद्रकांता-एक मायावी प्रेम गाथा' में नजर आई थीं। 'कमोलिका' के किरदार से फेमस हुईं उर्वशी ढोलकिया को आज कौन नहीं जानता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.