US के अल्बूकर्क में मुस्लिम दहशत में:4 हत्याओं के बाद घरों में कैद हो गए

Updated on 09-08-2022 06:22 PM

दुनिया को तरक्की से चकाचौंध कर देने वाला अमेरिका दशकों से नस्लीय भेदभाव में फंसे रहने के बाद अब मजहबी नफरत के दौर से गुजर रहा है। अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों न्यू मैक्सिको की साढ़े 5 लाख की ‌आबादी वाले अल्बूकर्क में हुई चार मुस्लिम युवकों की हत्या के बाद लोग दहशत में हैं। इनमें से तीन युवकों की हत्या दो हफ्तों में हुई है। यहां के मुस्लिम परिवार समेत अपने अपार्टमेंट में बंद हैं और घरों की बालकनी तक में नहीं आ रहे।

नियमित तौर पर मस्जिद जाने वाले उन लोगों ने नौकरियां छोड़ दी हैं, जो रात की शिफ्ट में काम करते थे। तमाम लोग परिवार के साथ देश के दूसरे हिस्सों में अपने जानने वालों के पास चल गए हैं। इस्लामिक सेंटर ने अपने 2500 सदस्यों को सलाह दी है कि वे जितना हो सके घरों में ही रहें। बाहर निकलना पड़े तो किसी के साथ निकलें। मारे गए चारों लोग इस्लामिक सेंटर से जुड़े हुए थे।

पिछले साल महिला ने की थी फायरिंग

ये ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से गए थे। पिछले साल भी एक महिला ने इस्लामिक सेंटर पर गोलियां चलाई थीं। नए मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन प्रशासन मानता है कि मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ब्रेन लेविन कहते हैं- अमेरिका में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत और हिंसा में 2021 में 20% की तेजी आई है। इस साल भी इसमें 4.7% इजाफा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.