ईरान के परमाणु हथियार बैन और होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर अमेरिका-चीन एक हुए, मानेगा तेहरान

Updated on 14-05-2026 04:40 PM
बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक के दौरान ईरान को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बैठक के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य को भी खोलने पर सहमति बनी है। हालांकि, चीन की ओर से अमेरिका के इन दावों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बात की भी आशंका है कि क्या अमेरिका और चीन के बीच बनी सहमति को ईरान मानेगा या नहीं। ट्रंप बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। उनके साथ भारी-भरकम अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भी है।

व्हाइट हाउस ने क्या बताया


रिपोर्ट में बताया गया है कि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका और चीन इस बात पर सहमत हुए हैं कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अधिकारी ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए, जबकि इस रणनीतिक शिपिंग मार्ग के आसपास तनाव को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। दोनों नेताओं ने अमेरिका में फेंटानिल प्रीकर्सर केमिकल्स के प्रवाह को रोकने की दिशा में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और अमेरिकी कृषि उत्पादों की चीनी खरीद में बढ़ोतरी पर भी चर्चा की।

ट्रंप-जिनपिंग बैठक दो घंटे तक चली


ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच पहली बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली। शी ने कहा कि दोनों देशों को प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे की सफलता और समृद्धि में सहयोग करना चाहिए तथा बड़ी शक्तियों के बीच बेहतर संबंधों का सही रास्ता खोजना चाहिए। ट्रंप के साथ अमेरिका के कई बड़े कारोबारी नेता भी आए हैं। इनमें एनवीडिया के जेन्सन हुआंग, एप्पल के टिम कुक, टेस्ला और स्पेसएक्स के एलन मस्क और ब्लैक रॉक के लैरी फिंक सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

ट्रंप ने जिनपिंग की खूब तारीफ की


ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं असाधारण नेतृत्व क्षमता वाले नेता राष्ट्रपति शी से आग्रह करूंगा कि वे चीन को और अधिक क्षेत्रों के लिए खोलें, ताकि ये प्रतिभाशाली लोग अपनी क्षमता दिखा सकें और चीन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।" बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि शी चिनफिंग से मुलाकात में यह उनका पहला अनुरोध होगा। उन्होंने कहा, "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है और चीन तथा अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं बेहतर होने वाले हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.