अमेरिका और भारत महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगें: पेंटागन

Updated on 08-04-2022 07:08 PM

वाशिंगटन अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा मूल्य और दृष्टिकोण से बंधे अमेरिका और भारत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगे। पेंटागन ने 11 अप्रैल को होने वाले टू प्लस टू, चौथे मंत्रिस्तरीय बातचीत से पहले यह बयान दिया है। इस बातचीत में रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन तथा विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी करेंगे।

 पेंटागन ने कहाकि साझा मूल्यों और एक स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साझा दृष्टिकोण से बंधे अमेरिका और भारत द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करना जारी रखेंगे। पेंटागन ने कहा कि 2018 में अपनी शुरुआत के बाद से टू प्लस टू ने अमेरिका और भारत के बीच एक उन्नत, व्यापक रक्षा साझेदारी को सुनिश्चित किया, जो 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।

 उसने कहा कि इस वर्ष की टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता, रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग, जलवायु, जन स्वास्थ्य और लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क सहित विभिन्न विषयों पर साझेदारी को विस्तार देगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का यह 75वां वर्ष है और दोहराया कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में अमेरिका-भारत व्यापक तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के महत्व की पुष्टि करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.