भारत से बातचीत में मदद का अमेरिकी दावा खोखला.... जहरीले बिलावल भुट्टो की खिसियाहट

Updated on 25-12-2022 07:03 PM
इस्लामाबाद: भारत-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने में अमेरिकी मदद पर बिलावल भुट्टो जरदारी ने नाराजगी का इजहार किया है। अपने अमेरिका दौरे को सफल बताने वाले बिलावल ने तंज कसा कि अमेरिका ने पब्लिक स्टेटमेंट को छोड़ भारत का कहीं भी जिक्र नहीं किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चाहते थे कि अमेरिका, भारत पर पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने का दबाव बनाए। इसे लेकर बिलावल ने बाइडेन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली सीनेटरों से मुलाकात भी की थी। इस दौरान पाकिस्तान को अमेरिकी चंदे का रास्ता जरूर खुला, लेकिन भारत के साथ संबंधों पर कोई बात नहीं बन सकी।

अमेरिका पर क्यों गुस्साए बिलावल भुट्टो


पाकिस्तान के नौसिखिए विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से भारत के साथ संबंधों को सुधारने में अमेरिकी मदद की पेशकश पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने अमेरिका के खिलाफ नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक बयानों के अलावा अमेरिका का जिक्र कहीं नहीं किया। भारत के साथ बातचीत में वॉशिंगटन की मध्यस्थता पर उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ संबंधों पर बैठकों में कोई चर्चा नहीं हुई। इसका जिक्र सिर्फ सार्वजनिक बयान में ही आया है। बिलावल चाहते थे कि अमेरिका भारत को लेकर सख्त बयान जारी करे। यही कारण था कि उन्होंने भारत के खिलाफ अपने पद की गरिमा के खिलाफ निचले स्तर की बयानबाजी की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.