अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों से रूस के साथ हो सकती है वार्ता: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की

Updated on 11-12-2021 10:01 PM

कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों से रूस के साथ वार्ता के और अवसर मिलने की उम्मीद है, जिससे देश की सीमा के निकट रूसी बलों की बढ़ी मौजूदगी के कारण पैदा हुआ तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीति में अमेरिका के अधिक प्रत्यक्ष भूमिका निभाने के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस सप्ताह वार्ता की थी।

बाइडन ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष से निपटने में मदद के लिए वार्ता में केवल यूरोपीय देशों के शामिल होने का प्रस्ताव रखा है, बल्कि उन्होंने नाटो में यूक्रेन को शामिल करने को लेकर रूस की रणनीतिक आपत्तियों को भी दूर करने का प्रयास करने का इरादा व्यक्त किया है। जेलेंस्की ने यूक्रेन के एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि फ्रांस और जर्मनी की संलिप्तता वाले तथाकथित नॉरमैंडी प्रारूप के अलावा अमेरिका के प्रयासों से रूस के साथ वार्ता का एक और मंच मिल सकता है।

 उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों की मदद से वह उनके और पुतिन के बीच प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना से इनकार नहीं करते हैं। जेलेंस्की ने पुतिन के समक्ष दोनों देशों के बीच कई बार सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ है। जेलेंस्की ने कहाकि मुझे यूरोपीय सहयोगियों और अमेरिका से इस मार्ग के लिए सहयोग मिलता दिख रहा है। हाल ही में बाइडन से फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि रूस ने अमेरिका और पूरी दुनिया को भरोसा दिलाया है कि वह हमारे स्वतंत्र देश के क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का इरादा नहीं रखता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.