अमेरिका ने चीन के शिनजियांग के उत्पादों पर लगाया प्रतिबंध

Updated on 22-06-2022 08:41 PM

चीन के शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों को बंधक बनाकर उनसे जबरन श्रम करवाने के आरोप में अमेरिका ने यहां बनने वाले कई उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध संबंधी कानून 21 जून से प्रभावी हो गया है।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने चीनी कंपनियों से कहा है कि शिनजियांग क्षेत्र का माल बेचने के लिए यह साबित करना होगा कि उन्होंने अपना उत्पाद तैयार करने के लिए किसी से जबरन श्रम नहीं कराया गया है। कपास और टमाटर सहित अमेरिका में शिनजियांग क्षेत्र के कई प्रोडक्ट्स को पहले ही प्रतिबंधित किया गया है। सरकार ने उइगर जबरन श्रम रोकथाम अधिनियम (यूएफएलपीए) को 21 जून से प्रभावी कर दिया है जो सभी आयातों पर प्रतिबंधों का विस्तार करेगा।

अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो, डेमोक्रेट सीनेटर जेफ मर्कले और दो अन्य सांसदों ने कहा है कि कांग्रेस इस ऐतिहासिक कानून को पूरी तरह से और सख्ती से लागू करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट के अनुसार कि चीन ने शिनजियांग क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की एक बड़ी आबादी को नजरबंदी शिविर में रखा हुआ है कि लेकिन बीजिंग लगातार इससे इनकार कर रहा है। अमेरिकी कांग्रेस के मुताबिक अप्रैल 2017 से चीन ने शिनजियांग में दस लाख से अधिक उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को जेल में डाल दिया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि चीन इन हजारों कैदियों से न्यूनतम मजदूरी या बिना किसी पारिश्रमिक के काम कराता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.