अमेरिका ने ड्रोन अटैक में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को मार गिराया

Updated on 03-08-2022 08:22 PM

वॉशिंगटन अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को एक ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया है। अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। सन 2011 में अल-कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद से आतंकवादी समूह को सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि हम अमेरिकी नागरिकों के दुश्मनों को, वे चाहे जहां छिपे हों, खोज-खोज कर मारते रहेंगे।


जवाहिरी रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सीआईए द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि जवाहिरी ने अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ हत्या और हिंसा का जो रास्ता अपनाया था, उसे अब न्याय मिल गया है। अल-कायदा सरगना अल-जवाहिरी अब नहीं रहा।


बाइडन ने कहा कि हम अमेरिकी नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ संकल्प और क्षमता का प्रदर्शन करना जारी रखेंगे। आज हमने स्पष्ट किया है कि समय लग सकता है लेकिन हम ऐसे लोगों को कहीं से भी खोज निकालेंगे और नष्ट कर देंगे। सीआईए सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जवाहिरी एक सुरक्षित घर की बालकनी में खड़ा था, जब ड्रोन ने उस पर दो मिसाइलें दागीं। उन्होंने कहा कि मौके पर परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। इस अटैक में केवल जवाहिरी मारा गया है। 2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी ने अल-कायदा की कमान संभाली थी। वह और ओसामा बिन लादेन संयुक्त राज्य अमेरिका पर 9/11 के हमले के मास्टरमाइंड थे। जवाहिरी अमेरिका के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से था।


मिस्र के इस्लामिक जिहाद आतंकवादी समूह की स्थापना में मदद करने वाले एक नेत्र सर्जन जवाहिरी ने मई 2011 में बिन लादेन को अमेरिकी सेना द्वारा मारे जाने के बाद अल-कायदा का नेतृत्व संभाला था। इससे पहले, जवाहिरी को ओसामा बिन लादेन का दाहिना हाथ और अल-कायदा का मुख्य विचारक कहा जाता था। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों के पीछे उसका ही दिमाग था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.