अमेरिकी सांसद ने कॉफी के लिए महिला को आमंत्रित किया, बिना सहमति 'किस' कर लिया

Updated on 30-10-2021 08:16 PM

न्यूयार्क अमेरिका में भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं कम नहीं होती अब एक मामले में यहां की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की सहयोगी रहीं हुमा आबदीन ने एक अमेरिकी सांसद पर बिना सहमति के किस करने का आरोप लगाया है। हुमा आबदीन ने बोथ/एंड: लाइफ इन मैनी वर्ल्डस नाम से एक किताब लिखी है जिसमें इस घटना का जिक्र किया है। 

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन हुमा पर इतना भरोसा करती थीं कि एक बार उन्होंने हुमा को अपनी दूसरी बेटी तक बताया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सांसद के व्यवहार से हुमा को झटका लगा था कि क्योंकि वह उनके साथ सहज महसूस करती थीं। लेकिन घटना के तुरंत बाद हुमा सांसद के घर से निकल आई थीं। यह घटना 2000 के दशक में हुई थी।  हालांकि, हुमा ने सांसद के नाम का खुलासा नहीं किया।

45 साल की हुमा ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया- 'बहुत ही हैरान करने वाले अंदाज में उसने किस किया। ' हुमा से पूछा गया कि क्या वह यौन हमला की एक पीड़ित हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया- मैं उस स्थिति में बहुत असहज हो गई।  मुझे नहीं पता था कि ऐसी घटना को कैसे डील करते हैं।  मैंने घटना को दबा दिया। मेरी निजी राय यह है कि उस पल नहीं लगा कि मैं यौन हमले की एक पीड़िता बन गई हूं।

हुमा ने बताया कि घटना के बाद उस सांसद ने काफी वक्त तक माफी मांगी और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि मैं ठीक हूं।  बाद में हमारे बीच का रिश्ता वापस ठीक हो गया था। हालांकि, हुमा ने अपनी किताब में लिखा है कि डिनर के बाद वह राजनेता के साथ बाहर निकली थीं और अपने घर के सामने आने पर सांसद ने कॉफी के लिए अंदर चलने की पेशकश की थी। घटना के बाद उन्होंने सांसद को धक्का दिया था और वहां से भाग निकली थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.