अमेरिकी सैन्य प्रमुख ने चीन को दो बार की थी सीक्रेट फोनकॉल: रिपोर्ट

Updated on 15-09-2021 06:12 PM
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में चीन के साथ देश के संबंध सबसे खराब स्थिति में पहुंच गए थे। दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर छिड़ गई थी और अब यह खुलासा हुआ है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि अमेरिकी सेना के प्रमुख ने युद्ध छिड़ने के डर से अपने चीनी समकक्ष को दो बार गुप्त कॉल तक किया था। वॉशिंगटन पोस्ट की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि टॉप यूएस जनरल को यह डर था कि चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए ट्रंप कहीं चीन के साथ युद्ध न छेड़ दें। रिपोर्ट के मुताबिक, जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन यूएस जनरल मार्क मिली ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल ली झुओचेंग को अमेरिकी चुनाव से चार दिन पहले यानी 30 अक्टूबर 2020 और फिर 8 जनवरी को कॉल किया था यानी तब जब ट्रंप के समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हमला बोल दिया था। कॉल के दौरान मिली ने ली को यह आश्वासन दिया था कि अमेरिका स्थिर है और वह चीन पर किसी भी तरह का हमला नहीं करने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई हमला होगा तो वह अपने समकक्ष को समय रहते अलर्ट कर देंगे। यह रिपोर्ट 'पेरिल' नाम की नई किताब के आधार पर है जिसे पत्रकार बॉब वुडवॉर्ड और रॉबर्ट कोस्टा ने लिखा है। दोनों पत्रकारों ने दावा किया है कि उन्होंने 200 सूत्रों से बातचीत के बाद यह किताब लिखी है। किताब अगले हफ्ते लॉन्च होने वाली है। हालांकि, ट्रंप ने एक बयान में कहानी पर संदेह जताते हुए इसे मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा है कि अगर यह कहानी सच है तो जनरल मिली पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा है कि उन्होंने कभी चीन पर हमला करने के बारे में नहीं सोचा था। जनरल मिली के दफ्तर ने इस पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है। वहीं, रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मांग की है कि वे तुरंत जनरल मिली को पद से हटाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.