अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला, केशम और बंदर अब्बास में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- जल्द साइन करो डील

Updated on 08-05-2026 11:52 AM
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान के उन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया जो होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे जंगी जहाजों पर बिना किसी उकसावे के हमले करने के लिए जिम्मेदार थे। मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन की निगरानी करने वाले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी है।

सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, 7 मई को जब अमेरिकी नेवी के गाइडेड मिसाइल विध्वंसक होर्मुज जलडमरूमध्य से ओमान की खाड़ी की ओर जा रहे थे, तब ईरानी सेना ने कई मिसाइलें, ड्रोन और छोटी नावें लॉन्च कीं। अमेरिकी सेना ने बिना किसी उकसावे वाले हमलों को रोका और अपनी सुरक्षा में जवाबी हमले किए।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी

सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसने आने वाले खतरों को बीच में ही रोक दिया और अमेरिका की किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इन हमलों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि वह तनाव को न बढ़ाए और जल्द ही एक समझौता करे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, अगर उन्होंने जल्दी से समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया, तो भविष्य में हम उन्हें और भी जोरदार और हिंसक तरीके से खत्म कर देंगे।

ट्रंप ने कहा कि "तीन विश्वस्तरीय डेस्ट्रॉयर अभी-अभी बहुत की सफलतापूर्वक गोलीबारी के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए। तीनों डेस्ट्रॉयर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान पहुंचा। वे कई छोटी नावों के साथ तबाह हो गए।"

बंदर अब्बास और केशम पर अमेरिकी हमला

CNN ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि सेंट्रल कमांड ने बंदर अब्बास और केशम समेत कई जगहों पर सैन्य हमले किए गए। सेंट्रल कमांड ने अपने बयान में कहा कि जब अमेरिकी विध्वंसक जहाज USS Truxtun (DDG 103), USS Rafael Peralta (DDG 115), और USS Mason (DDG 87) होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर रहे थे, तब ईरानी सेना ने कई मिसाइलें, ड्रोन और छोटी नावें लॉन्च कीं। अमेरिकी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को बताया पागल

ट्रंप ने ईरान पर हमला बोलते हुए उसके नेतृत्व को पागल करार दिया। उन्होंने कहा, "एक सामान्य देश इन डेस्ट्रॉयर को गुजरने देता, लेकिन ईरान एक सामान्य देश नहीं नहीं है। उनका नेतृत्व पागलों के हाथ में है। अगर उन्हें परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का मौका मिलता तो वे बिना किसी हिचकिचाकट के ऐसा कर देते।" ट्रंप ने आगे लिखा, "उन्हें वह मौका कभी नहीं मिलेगा। ठीक वैसे ही जैसे हमने आज उन्हें करारा जवाब दिया, भविष्य में हम उन्हें और भी ज्यादा जोरदार और हिंसक तरीके से जवाब देंगे। अगर वे जल्दी से जल्दी डील साइन नहीं करते हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.