हथियारों के जखीरे के साथ गाजा के करीब उतरा अमेरिका विमान, हमास को महंगी पड़ेगी इजरायल से लड़ाई

Updated on 11-10-2023 02:09 PM
तेल अवीव:अमेरिका से गोला बारूद और हथियारों से लदा एक विमान इजरायल पहुंच गया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। इस विमान ने ऐसे समय में लैंडिंग की है जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है। गाजा में हमास के खतरनाक हमले में 14 अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं। राष्‍ट्रपति बाइडन ने व्‍हाइट हाउस में मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। अमेरिका से पहुंचा यह पहला विमान है जो दक्षिणी इजरायल के एयरबेस नेवातिम पर लैंड हुआ है।

कौन-कौन से हथियार आए
आईडीएफ की तरफ से एक्‍स पर पोस्‍ट किया गया है और इस बात की जानकारी दी गई है। आईडीएफ ने लिखा, 'अमेरिकी हथियारों को लाने वाला पहला विमान आज शाम दक्षिणी इजरायल में नेवातिम एयरबेस पर पहुंच गया है।' हालांकि आईडीएफ ने इसका खुलासा नहीं किया है कि उसे किस प्रकार के हथियार या सैन्य उपकरण मिले हैं। जैसे ही इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ा, अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की तरफ से इजरायल को युद्ध में मदद देने का ऐलान कर दिया गया। आईडीएफ की पोस्ट में लिखा है, 'हमारी सेनाओं के बीच सहयोग युद्ध के समय में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।'

बाइडन ने की नेतन्‍याहू की बात
इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिकी बाइडेन से तीसरी बार टेलीफोन पर बात की। बातचीत के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'मैंने उन्‍हें बताया कि हमास आईएसआईएस से भी बदतर है और उनके साथ उसी तरह व्यवहार किया जाना चाहिए।' वहीं बाइडन ने दोहराया है कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है और अपनी रक्षा के उसके अधिकार का पूरी तरह से समर्थन करता है। इजरायल के पीएम ने बिना शर्त समर्थन के लिए बाइडन को धन्यवाद भी दिया।

नेतन्‍याहू ने बताया राक्षस
नेतन्‍याहू ने एक्‍स पर पोस्‍ट किया, 'हमारी पिछली बातचीत के बाद से, हमास की दरिंदगी का स्‍तर और बढ़ गया है। उन्होंने दर्जनों बच्चों का अपहरण किया, उन्हें जला दिया और मार डाला। उन्होंने सैनिकों के सिर काट दिए, उन युवाओं की हत्या कर दी जो फेस्टिवल में आए थे। हमने इजरायल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता नहीं देखी है।' आईडीएफ ने बताया है कि हमास के खिलाफ युद्ध के चार दिन पूरे हो गए हैं। एक हजार से ज्‍यादा इजरायली मारे गए हैं। जबकि 2800 से ज्‍यादा घायल हुए हैं और 50 के बंधक या लापता होने की पुष्टि हुई है। इसमें यह भी कहा गया कि गाजा से अब तक इजरायल पर 4500 से ज्यादा रॉकेट दागे जा चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.