जर्मनी में अमेरिकी विमानों का रूस के विरूध नहीं किया जाएगा इस्तेमाल : जॉन किर्बी

Updated on 30-03-2022 04:55 PM

वाशिंगटन । अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस सप्ताह जर्मनी के स्पैंगडाहलेम एयर बेस पर पहुंचने वाले नौसेना के छह ईए-18जी ग्रोलर विमानों का इस्तेमाल यूक्रेन में रूस के विरूध नहीं किया जाएगा। इसका उपयोग नाटो के पूर्वी मोर्चे को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि उन्हें यूक्रेन में रूस की सेना के विरूध इस्तेमाल के लिए तैनात नहीं किया जा रहा है।
उन्हें पूरी तरह से पूर्वी मोर्चे पर नाटो की प्रतिरोधक क्षमता तथा रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के हमारे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए तैनात किया जा रहा है। किर्बी ने कहा कि द ग्रोलर यूएस एफ-18 सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट का एक विशेष संस्करण है यह दुश्मन के राडार को चकमा देने वाले जैमिंग सेंसर के एक सेट का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक युद्ध मिशन की उड़ाने के लिए सुसज्जित है। जो दुश्मन के वायु रक्षा अभियानों को दबाने की क्षमता में मदद करता है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में पायलट और रखरखाव दल के करीब 240 नौसेनिक तैनात रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.