अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई:21 साल पहले जॉर्ज बुश ने की थी शुरुआत

Updated on 29-10-2024 04:50 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार रात को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इसमें 600 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी शामिल हुए। बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी सांसदों, अधिकारियों और बिजनेस से जुड़ी हस्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली कार्यक्रम की मेजबानी करना उनके लिए सम्मान की बात है।

बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और सीनेटर रहने के दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी लोगों के साथ काम किया है। बाइडेन ने कहा कि दक्षिण-एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला समुदाय है। अब दिवाली व्हाइट हाउस में गर्व से मनाई जाती है।

हालांकि, इस बार दिवाली समारोह में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन शामिल नहीं हो सकीं। बाइडेन ने कहा कि जिल और कमला यहां आना चाहती थीं, लेकिन वे कैंपेन में व्यस्त हैं।

वहीं, सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से वीडियो संदेश के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

अपने संदेश में सुनीता ने कहा-

QuoteImage

इस साल मुझे अंतरिक्ष स्टेशन पर पृथ्वी से 400 किमी ऊपर दिवाली मनाने का अनोखा अवसर मिला है। मेरे पिता ने हमें दिवाली और अन्य भारतीय त्योहारों के बारे में हमेशा सिखाया और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखा। दिवाली खुशी का पल है, क्योंकि दुनिया में अच्छाई कायम है।

QuoteImage

जॉर्ज बुश के समय व्हाइट हाउस में दिवाली शुरू 

ANI के मुताबिक अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में सबसे पहले 2003 में व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई। हालांकि, वह कभी निजी तौर पर इसमें शामिल नहीं हुए। साल 2009 में बराक ओबामा ने राष्ट्रपति बनने पर व्हाइट हाउस में निजी तौर पर दिवाली मनाई।

अमेरिका में 48 लाख लोग भारतवंशी

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे के मुताबिक अमेरिका में 54 लाख लोग भारतवंशी हैं। इसमें से 48% हिन्दू हैं। यहां 6 राज्यों के 10 जिलों में भारतीय-अमेरिकी लोगों की तादाद 6-18% हैं। कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, इलिनोइस में इनकी सबसे ज्यादा आबादी है।

बाइडेन प्रशासन में रिकॉर्ड 130 से ज्यादा भारतवंशी अहम पदों पर तैनात हैं। इसके अलावा अमेरिका में करीब 38% डॉक्टर भारतीय मूल के हैं। भारतीय-अमेरिकी US में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जातीय समूह हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.