अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने नानटुकेट में की खरीदारी, ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाने के आयोजन में की शिरकत

Updated on 27-11-2021 10:04 PM

नानटुकेट, अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नेथैंक्सगिविंगके अवकाश का लुत्फ उठाते हुए नानटुकेट में पंसदीदा खरीदारी की औरक्रिसमस ट्रीको लाइट से सजाने के वार्षिक आयोजन में शिरकत की। इस दौरान बाइडेन के साथ उनके कुछ पोते-पोतियां भी थे।

बाइडेन और उनका परिवार मैसाचुसेट्स द्वीप पर थैंक्सगिविंग की छुट्टियां बिता रहा है, जहां उन्होंने अपने मित्र और अरबपति परोपकारी डेविड रूबेनस्टीन का एक शानदार परिसर किराए पर लिया है। नानटुकेट के बाजार में जब बाइडेन अचानक परिवार के साथ पहुंचे, तो उन्हें देखकर हैरान कुछ लोग चिल्लाने लगे, ‘अरे जो, हम आपसे प्यार करते हैं, जो।

एक व्यक्ति को 79 वर्षीय राष्ट्रपति से यह कहते सुना गया कि वह सामने से देखने पर अधिक युवा लगते हैं। बाइडेन ने शुक्रवार को अपनी पत्नी जिल और बच्चों हंटर एवं एश्ले और अपने पोते-पोतियों के साथ रेस्तरां में मध्याह्न भोजन किया।थैंक्सगिविंग डेके बाद ऐसा करना पारिवारिक परम्परा हैं। इसके बाद बाइडेन ने कुछ खरीदारी की और फिर पूरा परिवार नानटुकेट में क्रिसमस ट्री को लाइट से सजाने के वार्षिक समारोह में शामिल हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.