कॉप-26 समिट में झपकियां लेते दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ट्रंप ने कसा तंज

Updated on 03-11-2021 09:13 PM

ग्लासगो स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समिट के दौरान बाइडन कई बार झपकियां लेते दिखे। दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता एडी नडोपू विशेष रूप से विकलांग लोगों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान वह कई बार झपकियां लेते दिखे। 

वीडियो देखने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जो बाइडन पर कमेंट किया है। दरअसल, कॉप-26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में एक लंबे भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ थके हुए दिखाई दिए। जिसके बाद उन्हें अपनी आंखों को बंद कर लीं। उन्हें भाषण के दौरान हल्की सी झपकी ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी आंखे तब खुलती हैं जब उनका सहयोगी उनसे बात करने के लिए आया। जब, इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने मंच संभाला तो उन्होंने अपनी आंखों को साफ किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की झपकी लेते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस स्थिति पर मजा लेते हुए बाइडेन का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने कहा वह इस सम्मेलन में ग्लोबल वॉर्मिंग पर अपनी प्राथमिकता दर्ज करने गए थे, लेकिन वह खुद सो गए। यह पर्यावरण के प्रति उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.