पीएम मोदी को मानवाधिकार पर 'ज्ञान' नहीं देंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन

Updated on 22-06-2023 07:31 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार पर ज्ञान नहीं देंगे। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता पूर्व निर्धारित बिंदुओं पर ही होगी। अमेरिका चाहता है कि भारत उसके साथ मिलकर चीन के खिलाफ एक मजबूत प्रतिद्वंदी बन जाए। प्रधानमंत्री मोदी भी भारत के प्रभाव का विस्तार पूरी दुनिया में करना चाहते हैं। ऐसे में वे अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में जुटे हैं। पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात के दौरान रक्षा सहयोग और हथियारों की बिक्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और माइक्रो टेक्नोलॉजी में सहयोग समेत अमेरिकी कंपनियों की भारत में निवेश को लेकर कई समझौतों की घोषणा हो सकती है।

अमेरिकी एनएसए बोले- पीएम मोदी को ज्ञान नहीं देंगे बाइडन

व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि उम्मीद है कि बाइडन भारत में लोकतांत्रित गिरावट के बारे में अमेरिकी चिंताओं को उठाएंगे, लेकिन वह पीएम मोदी को इस विषय पर ज्ञान नहीं देंगे। सुलिवन ने कहा कि जब अमेरिका प्रेस, धार्मिक या अन्य स्वतंत्रताओं के लिए चुनौतियों को देखता है तो हम अपने विचारों से अवगत कराते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम ऐसा एक तरह से करते हैं जहां हम व्याख्यान देने या यह दावा करने की कोशिश नहीं करते हैं कि हमारे पास स्वयं चुनौतियां नहीं हैं।


भारतीय निर्धारित करेंगे लोकतांत्रिक संस्थानों का सवाल

अमेरिकी एनएसए सुलिवन ने कहा कि भारत में राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थानों का सवाल कहां जाता है, यह भारतीयों द्वारा निर्धारित किया जाएगा। अमेरिका द्वारा निर्धारित नहीं किया जा सकता है। पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पांचवी बार अमेरिका गए हैं, लेकिन वहां मौजूद भारत विरोधी तत्व अक्सर उनके खिलाफ माहौल बनाने की नाकाम कोशिश करते रहते हैं। तमाम दुष्प्रचारों के बावजूद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में पीएम मोदी की लोकप्रियता बाकी सभी वैश्विक नेताओं के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ी है। इसका प्रमाण हाल में ही पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान देखने को मिला, जब वहां के प्रधानमंत्री एंटोनी अल्बानीज ने पीएम मोदी को बॉस कहकर संबोधित किया।

भारत में मानवाधिकारों पर अमेरिकी नेताओं ने उठाए थे सवाल


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर उनके डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सदस्यों का दबाव है कि वह पीएम मोदी के सामने मानवाधिकारों का मुद्दा उठाएं। इसे लेकर कुछ नेताओं ने बाइडन को पत्र भी लिखा है। हालांकि, ऐसी मांग पर अमेरिका और भारत दोनों देशों ने आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सुलिवन ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा चीन के बारे में नहीं है, लेकिन सैन्य क्षेत्र, प्रौद्योगिकी क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र में चीन की भूमिका का सवाल एजेंडे में होगा। पीएम मोदी बुधवार को फर्स्ट लेडी जिल बिडेन के साथ नेशनल साइंस फाउंडेशन जाएंगे और व्हाइट हाउस में बुधवार रात राष्ट्रपति बाइडन के साथ स्टेट डिनर करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
 10 August 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल 2026 को लेकर चल रही अटकलों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज राजधानी काठमांडू में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह आज पहली बार किसी देश…
 10 August 2026
काठमांडू: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद के दफ्तर में प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की है। यह शिष्टाचार मुलाकात…
 10 August 2026
टोक्यो: भारतीय रक्षा मंत्रालय ने संसद को सौंपी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत यूरोपीय देशों के छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बातचीत…
 10 August 2026
टोरंटो: कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया है। यह संख्या अमेरिका की तरफ से करीब सात महीनों में भारत वापस भेजे गए…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
Advt.