डेलावेयर में अपने बीच हाउस में साइकिल से गिरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

Updated on 19-06-2022 08:38 PM

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर में अपने बीच हाउस के पास केप हेनलोपेन स्टेट पार्क के पास शनिवार को साइकिल से उतरने की कोशिश करते हुए गिर पड़े, हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। घटना के तुरंत बाद अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने राष्ट्रपति को उठने में मदद की। उसके बाद बाइडन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं ठीक हूं। उन्होंने कहा कि मुझे कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा बस मेरा पैर फंस गया था।


गौरतलब है कि 79 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन सुबह साइकिल पर घूमने निकले थे और अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ रहे थे। हेलमेट पहने हुए बाइडन साइकिल से उतरने का प्रयास करते हुए नीचे गिर पड़े। दायीं ओर गिरने के बाद संभलते हुए बाइडन तुरंत खड़े हो गए। इस मौके पर सीक्रेट सर्विस ने लोगों को हटाया।


व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति के शरीर पर गिरने से कोई खरोच नहीं आई।
ह्वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा उन्हें किसी तरह के चिकित्सकीय सहायता की जरूरत नहीं पड़ी। अगले कुछ दिन राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वास्थ्य निरंतर ध्यान का विषय है। इसी लिए कहा जाता है कि शायद वह 2024 में दूसरे कार्यकाल के चुनाव में खड़े हों। नवंबर 2020 में चुनाव के तुरंत बाद और पद ग्रहण करने से पहले अपने पालतू जर्मन शेफर्ड के साथ खेलते हुए उन्होंने अपना एक पैर तोड़ लिया था, लेकिन नवंबर 2021 में उनके डॉक्टर ने उन्हें फिट बताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.