अगले महीने भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, तीन दिन रहेंगे, जी20 मीटिंग में लेंगे हिस्सा

Updated on 23-08-2023 01:33 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने भारत की यात्रा करेंगे। सितंबर महीने में वह जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत आएंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इसकी पुष्टि की है। सुलिवन ने कहा कि बाइडेन जी-20 मीटिंग में हिस्सा लेने के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। हालांकि उन्होंने इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी। अमेरिका साल 2026 में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

सुलिवन ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सितंबर में इंडोनेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में अलग से हिस्सा लेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में विकास बैंकों के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की शीर्ष शैक्षिक और सांस्कृतिक दूत ली सैटरफील्ड जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने और द्विपक्षीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत करने के लिए इस सप्ताह भारत की यात्रा करेंगी।

वाराणसी भी जाएंगी सैटरफील्ड

शैक्षिक और सांस्कृतिक मामलों की सहायक विदेश मंत्री सैटरफील्ड 22 से 27 जून तक भारत में होंगी। उनकी यह यात्रा भारत में सितंबर में प्रस्तावित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। भारत में सैटरफील्ड नयी दिल्ली और वाराणसी का दौरा करेंगी। वाराणसी में वह शनिवार 26 अगस्त को जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करेंगी। वह जी20 के सदस्य देशों और यूनेस्को सहित सभी भागीदारों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी।

पूर्व छात्रों से भी मिलेंगी

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, 'सैटरफील्ड की भागीदारी मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से संस्कृति की रक्षा, संरक्षण और प्रचार को बढ़ावा देने की अमेरिका की मजबूत प्रतिबद्धता और जी20 संस्कृति कार्य समूह के लिए वाशिंगटन के समर्थन को रेखांकित करती है।'

जी20 संस्कृति मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले सैटरफील्ड नयी दिल्ली में ‘एम्बैस्डर्स फंड फॉर कल्चरल प्रिजर्वेशन’ (एएफसीपी) परियोजना स्थल और ‘अमेरिकन सेंटर इन न्यू डेल्ही’ (एसीएनडी) का दौरा करेंगी और शैक्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के पूर्व छात्रों से मिलेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.