अमेरिकी राष्ट्रपति की लोकप्रियता घटी, कोरोना और अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर लोगों ने बाइडेन के कामकाज पर जताई नाराजगी

Updated on 15-11-2021 08:30 PM

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की लोकप्रियता में हाल के दिनों में बड़ी दर्ज की गई। एक पोल के अनुसार, अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर राष्ट्रपति बाइडेन का काम संतोषजनक नहीं रहा। जो बाइडेन ने इसी साल जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर कामकाज संभाला है। तभी से यूएस कोरोनावायरस की रोकथाम को लेकर संघर्ष कर रहा है।

कोरोना महामारी की वजह से अमेरिका की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि इकॉनोमी में सुधार के लिए प्रेसिडेंट बाइडेन ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज घोषित किया। इसके बाद भी उनकी रेटिंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है।

अमेरिका में किए गए एक टेलिफोनिक पोल के अनुसार, 53 फीसदी लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन के काम से उन्हें निराशा हुई है। जबकि ज्यादातर अमेरिकी नागरिकों ने केंद्रीय सरकार क्लाइमेट एक्शन पर 2 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने और प्री स्कूल तैयार करने उनका विस्तार करने, साथ ही हेल्थ सोशल प्रोग्राम्स को लेकर उठाए गए कदमों का समर्थन किया है। 55 फीसदी लोगों ने कहा बाइडेन ने अर्थव्यवस्था को बेहतर तरीके से हैंडल नहीं किया। महामारी की रोकथाम को लेकर भी प्रेसिडेंट जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग अच्छी नहीं रही है। इसे लेकर 49 फीसदी लोगों ने असहमति जताई है जबकि 47फीसदी लोगों ने कहा कि बाइडेन प्रशासन ने महामारी की रोकथाम को लेकर बेहतर काम किया।

अप्रवूल रेटिंग में गिरावट के बावजूद डेमोक्रेटिक सरकार ने रिपब्लिकन की तुलना में बेहतर काम किया। फिलहाल जो बाइडेन ने राष्ट्रपति के तौर पर 10 महीने पूरे किए हैं। इस अवधि में 63 फीसदी अमेरिकी नागरिकों का मानना है कि बाइडेन ने कुछ उपलब्धि हासिल नहीं की है। वहीं इस अवधि में 2017 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी 65 फीसदी नागरिकों ने यही राय दी थी। इस सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने राय देते हुए कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था तो बहुत अच्छी है और ही खराब स्थिति में है। कुल मिलाकर सर्वे में प्रेसिडेंट जो बाइडेन के प्रदर्शन और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर नागरिकों का काफी आलोचनात्मक नजरिया देखने को मिला है। यह सर्वे 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर डेमोक्रेट के लिए बड़ी चेतावनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.