अमेरिका ने सीरिया के राष्ट्रपति को वैश्विक आतंकी प्रतिबंध लिस्ट से हटाया, अबू जुलानी से वाइट हाउस में मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

Updated on 08-11-2025 01:13 PM
वॉशिंगटन/दमस्कस: अमेरिका ने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा यानि अबू जोलानी को ग्लोबल टेरेरिस्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते अहमद अल-शरा की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की तैयारी चल रही है और उसे पहले उसका नाम "आतंकवादी" प्रतिबंध सूची से हटा दिया गया है। अमेरिकी वित्त विभाग ने अल-कायदा से जुड़े पूर्व लड़ाके अल-शरा को शुक्रवार को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी सूची से हटा दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी गुरुवार को अल-शरा को एक बड़े पैमाने पर प्रतीकात्मक प्रतिबंध सूची से हटा दिया है।

अल-शरा को आतंकवाक सूची से आधिकारिक तौर पर हटाना, पिछले कई सालों के विनाशकारी गृहयुद्ध और दिसंबर 2024 में पूर्व नेता बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद, सीरिया के आर्थिक और राजनीतिक एकीकरण की दिशा में संभावित बाधाओं को दूर करने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है। वाशिंगटन और संयुक्त राष्ट्र ने अल-कायदा से जुड़े एक पूर्व लड़ाके, लेकिन अब सीरिया के गृह मंत्री के रूप में काम करने वाले, अनस हसन खत्ताब को भी आतंकवादी सूची से हटा दिया है।
अहमद अल-शरा का नाम आतंकी लिस्ट से हटा
आपको बता दें कि अहमद अल-शरा, जो कभी अल-कायदा से जुड़े लड़ाके रहे हैं, अब वो सीरिया के राष्ट्रपति बन चुके हैं। अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने संयुक्त राष्ट्र में अपने बयान में कहा, "इस प्रस्ताव के जरिए परिषद यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि दिसंबर 2024 में असद और उनके सहयोगियों के पतन के बाद सीरिया एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।" वाल्ट्ज ने कहा कि यह फैसला सीरिया की राजनीतिक और आर्थिक पुनर्निर्माण प्रक्रिया के लिए जरूरी है और इससे देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ने में मदद मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 10 नवंबर को वाइट हाउस में अल-शरा की मेजबानी करेंगे। वह इस यात्रा पर आने वाले पहले सीरियाई राष्ट्रपति होंगे।
इससे पहले इसी साल ट्रंप ने मई में सऊदी अरब में एक शिखर सम्मेलन के दौरान पहली बार अल-शरा से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने असद शासन के दौरान सीरिया पर लगाए गए कुछ अमेरिकी प्रतिबंधों को समाप्त करने की घोषणा की थी। कुछ विश्लेषकों का कहना था कि इन प्रतिबंधों से सीरिया के लिए अपनी अर्थव्यवस्था का पुनर्निर्माण करना मुश्किल हो जाता। वहीं, अमेरिकी कांग्रेस ने कहा है कि वह सीरिया पर लगे अतिरिक्त प्रतिबंधों को हटाने के लिए काम कर रही है। सीनेट की विदेश संबंध समिति ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को हटाने का स्वागत किया है और कहा है कि अब समय आ गया है कि “सीरियाई अर्थव्यवस्था को 21वीं सदी में लाया जाए।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.