युद्धग्रस्त यूक्रेन में दो महीने बाद पहली बार पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री

Updated on 25-04-2022 08:45 PM

कीव युद्धग्रस्त यूक्रेन पर रूसी हमले को दो महीने गुजर चुके हैं। यूक्रेन के चारों तरफ बर्बादी का मंजर दिख रहा है। इस बीच पहली बार अमेरिका की तरफ से शीर्ष राजनयिक यूक्रेन पहुंचा है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है। अमेरिका के दो शीर्ष वरिष्ठ राजनयिकों की इस यात्रा और यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात का क्या असर होगा। रूस की इस पर क्या प्रतिक्रिया होगी। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि भले ही दो महीने बाद ही सही लेकिन अमेरिका ने एक बार फिर से यह दुनिया को संदेश दिया है कि वह यूक्रेन के समर्थन में पूरी तरह से खड़ा है। अमेरिकी सीनियर लीडर की यात्रा की पुष्टि जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने यूट्यूब पर एक रूसी वकील और कार्यकर्ता के साथ एक इंटरव्यू में की। एरेस्टोविच ने कहा कि वे (ब्लिंकन और ऑस्टिन) अभी कीव में हैं, राष्ट्रपति से बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बातचीत में शायद इस बारे में कुछ तय किया जाएगा कि वे कैसे मदद कर सकते हैं। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने यूक्रेन को मदद और हथियार के साथ रूस के खिलाफ पूरा समर्थन दिया है। इतना ही नहीं रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व करने में मदद की है।

इससे पहले ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, स्पेन और डेनमार्क के प्रधानमंत्री भी यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ कीव की सड़कों पर नजर आए थे। उन लोगों ने भी रूस को यह संदेश देने की कोशिश की थी वे पूरी तरह से यूक्रेन के साथ है। इसके बाद से कई यूरोपीय अधिकारियों ने भी यूक्रेन की यात्रा की।

 इसके बाद से अमेरिका पर यह दबाव बढ़ रहा था कि वह कीव में अपना एक उच्च-स्तरीय अधिकारी को भेजे। अमेरिकी अधिकारियों ने यात्रा की घोषणा नहीं की थी लेकिन जेलेंस्की ने शनिवार को एक भाषण में इसका खुलासा किया था। जेलेंस्की ने कहा था कि वह मीटिंग का यूज हमें आवश्यक सैन्य सहायता पर चर्चा करने के लिए करेंगे। इसको लेकर पेंटागन और विदेश विभाग ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.