अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का प्राइवेट जेट जब्त किया:डोमिनिकन रिपब्लिक से जबरन ले गए अधिकारी

Updated on 03-09-2024 04:29 PM

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का लग्जरी जेट जब्त कर लिया है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि इस जेट को फर्जी तरीके से खरीदा गया था और तस्करी के जरिए अमेरिका से बाहर ले जाया गया था।

मादुरो के लग्जरी जेट डसॉल्ट फाल्कन 900EX को डोमिनिकन रिपब्लिक में जब्त किया गया। ये कैरिबियन सागर में स्थित लैटिन अमेरिकी देश है। CNN के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी सोमवार को विमान अमेरिका लेकर चले गए।

विमान खरीदने के लिए शेल कंपनी का इस्तेमाल
डसॉल्ट फाल्कन 900EX की कीमत 13 मिलियन डॉलर (करीब 110 करोड़ रुपए) है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत के बीच मादुरो से जुड़े लोगों ने अपनी पहचान छुपा कर इस लग्जरी जेट को खरीदा था।

इसके लिए उन्होंने एक कैरिबियाई शेल कंपनी का इस्तेमाल किया था। वे अप्रैल 2023 में अवैध रूप से विमान को लेकर चले गए। अमेरिका और वेनेजुएला सरकार के बीच व्यापारिक लेन-देन पर प्रतिबंध है। रिपोर्ट के मुताबिक मादुरो का जेट सैन मैरिनो में रजिस्टर्ड था। वेनेजुएला पीएम ने इस विमान का कई विदेशी यात्राओं में इस्तेमाल किया।

प्राइवेट जेट पहले अमेरिका में रजिस्टर्ड था और इसका मालिकाना हक फ्लोरिडा में सिक्स जी एविएशन के पास था। यह एक ब्रोकर है जो इस्तेमाल किए हुए विमानों को खरीदता-बेचता है। रिकॉर्ड के मुताबिक विमान को खरीदने के लिए सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस देश का पता बताया गया था। बाद में इसे सैन मैरिनो में रजिस्टर्ड कर वेनेजुएला भेज दिया गया।

अमेरिका ने धांधली का पता चलने के बाद जनवरी 2023 में विमान का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था। इस साल मार्च में यह विमान डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचा था।

वेनेजुएला बोला- जेट सीज करना डकैती जैसा
वेनेजुएला की सरकार ने विमान जब्त होने की बात कबूली है। उन्होंने अमेरिकी सरकार के इस कदम को डकैती करार दिया है। वेनेजुएला के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने फिर एक अपराध किया है। उन्होंने उस विमान को जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति करते हैं। वे जबरदस्ती अपने कदम को उचित ठहरा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी मैथ्यू एक्सलरोड ने इस कदम को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से एक संदेश जाएगा। कोई भी देश अमेरिका को धोखे में रखकर अपना काम नहीं कर सकता।

अमेरिका ने वेनेजुएला पर कई प्रतिबंध लगाए
वेनेजुएला और अमेरिका के बीच कई दशकों से राजनीतिक मतभेद रहे हैं। वेनेजुएला, अमेरिकी की पूंजीवादी और विदेश नीतियों को लेकर आलोचना करता है तो वहीं, अमेरिका, वेनेजुएला में मानवाधिकार के उल्लंघन पर नाराजगी जताता रहा है।

लगभग 100 साल पहले वेनेज़ुएला में तेल भंडारों की खोज हुई थी। तेल की खोज होने के 20 साल बाद ही वेनेजुएला दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देशों में से एक बन गया। उसे लैटिन अमेरिका का सऊदी अरब कहा जाने लगा।

1950 के दशक में वेनेजुएला दुनिया का चौथा सबसे धनी देश था। लेकिन आज इस देश की हालत खराब हो चुकी है। देश की 75 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है। BBC के मुताबिक पिछले 7 साल में करीब 75 लाख लोग देश छोड़कर चले गए हैं।

दरअसल, वेनेजुएला लगभग पूरी तरह से तेल पर निर्भर था। 80 के दशक में तेल की कीमतें गिरने लगीं। कीमतों में गिरावट ने वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को भी नीचे ला दिया। सरकारी नीतियों की वजह से वेनेजुएला अपना कर्ज चुकाने में फेल होने लगा।

बाद में तेल के दाम बढ़े भी तो वह इसका फायदा नहीं उठा सका। 2015 में अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से वेनेजुएला की हालत और खराब हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.