अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा कर रही एयर टैक्सी का टेस्ट

Updated on 20-09-2021 08:22 PM

वॉशिंगटन जल्दी ही लोग सड़कों के बजाए अब हवा के जरिए एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर सकेंगे। सरल शब्दों में कहें तो यह एयर टैक्सियां यात्रियों को आकाश में वैसे ही ले जा सकती हैं जैसे नियमित टैक्सियां जमीन पर करती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ एंड लैंडिंग विमान का परीक्षण कर रही है।

 नासा ने हाल में ही एक बयान जारी कर कहा है कि उसने एजेंसी के एडवांस एयर मोबिलिटी  राष्ट्रीय अभियान के हिस्से के रूप में कैलिफ़ोर्निया में जॉबी एविएशन के ईवीटीओएल विमान के साथ परीक्षण शुरू किया है। यह विमान 90 डिग्री पर हवा में टेकऑफ और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके 2024 तक बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद भी है। इस दौरान एयर टैक्सी के आवाज को लेकर भी टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए टैक्सी पर कम से कम 50 माइक्रोफोन भी लगाए गए हैं। इससे एविएशन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।नासा एएएम मिशन इंट्रीगेशन मैनेजर डेविस हैकेनबर्ग ने कहा कि नेशनल कैम्पेन डेवलपमेंटल टेस्टिंग एएएम इंडस्ट्री टाइमलाइन में तेजी लाने के नासा के लक्ष्यों में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है। जॉबी एविएशन के सीईओ और संस्थापक जोबेन बीवर्ट ने कहा कि हमने इस प्रोजेक्ट पर 10 साल तक काम किया है।

यह उड़ने वाली एक सफल कार है। इसे शहरों के बीच उड़ाया जा सकेगा। परीक्षण के इस दौर के दौरान नासा इस विमान से डेटा एकत्र करेगा। इसके जरिए भविष्य में एक वाणिज्यिक यात्री सेवा के रूप में एयर टैक्सी को लॉन्च करने का काम किया जाएगा।  नासा ने बताया कि भविष्य में, ईवीटीओएल विमान देश भर के शहरों और आसपास के क्षेत्रों में हवाई टैक्सियों के रूप में काम कर सकता है। इससे लोगों और सामानों को ले जाने के लिए परिवहन का एक और तरीका जोड़ा जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.