'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका करेगा कंट्रोल', ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने दिया बयान

Updated on 31-03-2026 11:24 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से कंट्रोल हासिल कर लेगा, जिससे दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में एक पर नेविगेशन की आजादी होगी। बेसेंट ने उम्मीद जताई कि या तो अमेरिकी एक्सकॉर्ट्स या किसी मल्टीनेशनल एस्कॉर्ट के जरिए अमेरिका इस पर कंट्रोल कर लेगा। फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट के बावजूद वैश्विक तेल आपूर्ति बनी हुई है।

होर्मुज संकट से दुनिया परेशान

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से रोजाना ज्यादा से ज्यादा जहाज गुजर रहे हैं, क्योंकि अलग-अलग देश ईरानी शासन के साथ समझौते कर रहे हैं। बेसेंट की टिप्पणियां होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच आई हैं। यह एक अहम चोकपॉइंट है, जहां से दुनिया का 20 फीसदी तेल गुजरता है। ईरानी हमलों ने यहां से जहाजों के गुजरने का रास्ता रोक दिया है, जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।
सोमवार को ही अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को हमेशा के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका कुछ ही हफ्तों में अपने लक्ष्य हासिल कर लेगा। ABC न्यूज से रुबियो ने कहा, 'हम ईरान की नेवी को तबाह कर रहे हैं। हम उनके मिसाइल लॉन्चरों को काफी हद तक नष्ट कर रहे हैं। हम उनके रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह मिटा देंगे, जिसका मतलब है कि भविष्य में नई मिसाइलें और ड्रोन बनाने की उनकी क्षमता खत्म हो जाएगी।'
होर्मुज जलडमरूमध्य पर रुबियो ने कहा कि ट्रंप के पास इसके लिए कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा, अब वे (ईरान) होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमेशा के लिए नियंत्रण करने, टोल सिस्टम बनाने और इसी तरह की चीजों की धमकियां दे रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होने दिया जाएगा। अगर राष्ट्रपति चाहें तो इसे रोकने के लिए उनके पास कई विकल्प उपलब्ध हैं।

होर्मुज पर ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को नई चेतावनी दी है। सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं होता है और होर्मुज जलडमरूमध्य तत्काल व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो ईरान के पावर प्लांट, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे।

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों अहम है?

  • होर्मुज जलडमरूमध्य एक संकरा जलमार्ग है जो फारस की खाड़ी को खुले समुद्र से जोड़ता है।
  • होर्मुज के रास्ते दुनिया का 20 फीसदी ऊर्जा व्यापार होता है, जो इसे दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक बनाता है।
  • अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को निशाना बनाया है, जिससे जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है।
  • यह जलमार्ग भारत के लिए भी बहुत अहम है, क्योंकि खाड़ी देशों से आने वाले तेल और गैस का बड़ा हिस्सा इस रास्ते से ही आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.