ओलिंपिक में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल:​​खिलाड़ी के परिवार की हार्ट रेट होगी मॉनिटर,पेरिस 1924 की तस्वीरें होंगी रंगीन

Updated on 14-05-2024 12:11 PM

पेरिस ओलिंपिक में केवल ढाई महीने का समय बचा है। इस बार इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी खेलों की सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक में एआई का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत खिलाड़ियों के परिवार के भावों को मॉनिटर किया जाएगा। वहीं, रियल टाइम एनालिसिस से जज की मदद की जाएगी। 1924 में पेरिस में हुए ओलिंपिक की तस्वीरों को रंगीन करने की योजना भी है।

पैरेंट्स का रिएक्शन लाइव दिखाने की तैयारी:
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रॉडकास्टर एनबीसी यूनिवर्सल ने ओलिंपिक एथलीट्स के माता-पिता को हार्ट रेट मॉनिटर देने की योजना बनाई है, ताकि वे टूर्नामेंट के दौरान उनके रिएक्शन लाइव दिखा सकें।

एआई लैस सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा:
गेम्स के दौरान संदिग्ध घटनाओं को मॉनिटर करने के लिए सर्विलांस में एआई लैस कैमरों की मदद ली जाएगी। अगर खेलों में हथियार का इस्तेमाल या ग्राउंड में बिना अनुमति घुसने जैसी घटना रिकॉर्ड होती है तो इसके बाद तुरंत सुरक्षा टीम को अलर्ट चला जाएगा।

रियल टाइम वीडियो एनालिसिस से होंगे निर्णय:
एआई की मदद से महज 10 सेकंड के भीतर वीडियो का एनालिसिस कर निर्णय दिए जा सकेंगे। एक उदाहरण में एआई ने सिर्फ 10 सेकंड में डाइविंग इवेंट के सारे पक्षों का एनालिसिस कर लिया था।

8के में हाई क्वालिटी स्ट्रीम, फ्यूचर टैलेंट की भी खोज:
ओलिंपिक से अनुबंधित इंटेल ने इस बार टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 8के हाई-पिक्चर क्वालिटी में करने की घोषणा की है। इस अमेरिकन कंपनी ने कई गांव के बच्चों की जम्पिंग और रेसलिंग के वीडियो को एनालिसिस कर उनके टैलेंट को तलाशने और तराशने की कोशिश की भी है। इंटेल के क्रिस्टोफ शेल ने बताया कि उन्होंने 5 गांव के 1000 बच्चों की खोज की। डेटा के जरिए बच्चे के लिए सही खेल चुनने में भी मदद मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.