यूनिफॉर्म में भेजती थी अमीर ग्राहकों को तस्वीरें... एयर होस्टेस चला रही थी देह व्यापार का धंधा, अब हुआ बड़ा खुलासा

Updated on 12-08-2023 01:03 PM
हनोई: वियतनाम में एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया है। इसमें एयरहोस्टेस शामिल थीं, जो ग्राहकों से एक रात के लिए 2000 पाउंड स्टर्लिंग लगभग 2.10 लाख रुपए चार्च करती थीं। इसके साथ ही वह लग्जरी होटल में ठहरती थीं। इस गिरोह में 30 केबिन क्रू मेंबर थीं। अधिकारियों ने बुधवार शाम को हो ची मिन्ह सिटी के होटल में छापा मारा। कथित तौर पर उन्होंने इस गैंग की सरगना वो थी माई हान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन एयरहोस्टेस को पुरुषों के साथ पकड़ा।

वहीं, पेशे से मॉडल एक चौथी महिला भी गिरफ्तार की गई, जो एक ग्राहक के साथ पकड़ी गई। वो थी माई हान को वेश्यावृत्ति की दलाली के संदेह में हिरासत में रखा गया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए पुरुषों को वह एयरलाइन यूनिफॉर्म में लड़कियों की तस्वीरें भेजती थी। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 26 साल की माई हान वियतनाम एयरलाइंस में एयर होस्टेस थी। कुछ महीनों पहले उसने काम छोड़ दिया और देह व्यापार के पेशे में उतर गई थी। वह ग्राहकों को खोजती थी।

एयर होस्टेस के नाम पर ग्राहकों को लुभाती थी

उसने प्लेन के पास खड़े होकर कई तस्वीरें खिंचवा रखी थी। ग्राहकों से सारा पैसा माई हान लेती थी। बाद में वह एक होटल में मीटिंग की व्यवस्था करती थी। इस ग्रुप में उसकी पूर्व सहकर्मी और अन्य एयरलाइन की लड़कियां थीं। उसने कथित तौर पर एयर होस्टेस और मॉडलों को अतिरिक्त कमाई करने का मौका जैसा प्रस्ताव दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी लिस्ट में 30 लड़कियां हैं। ये ज्यादातर एयर होस्टेस हैं। एयर होस्टेस के नाम पर वह अमीर ग्राहकों को लुभाती थी।

हर बुकिंग पर फिक्स था कमीशन

हर बुकिंग के दौरान माई हान 295 डॉलर लगभग 24,400 रुपए लेती थी। वहीं लड़कियों के साथ पूरी रात रहने के लिए 2 लाख रुपए चार्ज करती थी। पुलिस के मुताबिक माई हान ने लगभग 35 लाख रुपए इकट्ठा किए। सोशल मीडिया पर उसकी प्रोफाइल से पता चलता है कि वह वियतनाम में एक केबिन क्रू मेंबर है और वीआईपी मेहमानों के स्वागत में लगी है। सोशल मीडिया पर वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल वाली तस्वीरें शेयर करती थी। यही दिखा कर वह लड़कियों को आकर्षित करती थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.