यूक्रेन से 26 हजार टन मक्का लेकर शिपमेंट रवाना, रूस इस पर हमला नहीं करेगा

Updated on 02-08-2022 06:55 PM

फूड क्राइसिस से परेशान दुनिया के लिए रूस और यूक्रेन की जंग के बीच एक अच्छी खबर आई है। सोमवार को यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से 26 हजार टन मक्का लेकर एक बड़ा शिपमेंट रवाना हुआ। यह मंगलवार को तुर्की के इंस्ताबुल पोर्ट पहुंचेगा। वहां इसकी जांच होगी इसके बाद इसे अफ्रीका के लिए रवाना किया जाएगा।

रूस और यूक्रेन की जंग 24 फरवरी को शुरू हुई थी। तब से ही यूक्रेन ने फूड एक्सपोर्ट बंद कर दिया था, क्योंकि रूस उसके बंदरगाहों पर हमले कर रहा था। पिछले दिनों तुर्की के दखल के बाद रूस-यूक्रेन के बीच ग्रीन पैक्ट हुआ। इसके तहत दुनिया में जंग से बढ़ रहे फूड क्राइसिस को रोकने के लिए फूड एक्सपोर्ट पर सहमति बनी।

UN ने भी दिया दखल
UN और तुर्की ने मिलकर रूस और यूक्रेन के बीच यह ग्रीन पैक्ट कराया है। रूस और यूक्रेन दोनों ही अफ्रीका समेत दुनिया के कई देशों को फूड सप्लाई में अहम रोल अदा करते हैं। यही वजह है कि अफ्रीका के कई गरीब देशों में भुखमरी का खतरा पैदा हो गया था। रूस ब्लैक सी में यूक्रेन के पोर्ट्स को निशाना बना रहा था। इसकी वजह से यूक्रेन का अनाज वहां से एक्सपोर्ट नहीं हो पा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की में जांच के बाद यूक्रेन के इस शिपमेंट को लेबनान भेजा जाएगा। इसका कुछ हिस्सा अफ्रीका को भी मिलेगा। रूस ने समझौते में वादा किया है कि वो किसी फूड शिपमेंट पर हमला नहीं करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.