यूएसआईबीसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास जताया, सुधार पथ को सराहा

Updated on 14-10-2021 08:46 PM

वॉशिंगटन अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के सदस्यों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास जताया है। भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ यहां हुई बैठक में परिषद ने भारत के सुधार पथ की प्रशंसा की और विकसित होती भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास व्यक्त किया। यूएसआईबीसी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर एक संवाद सत्र आयोजित किया था, जिसमें वित्त मंत्री अतिथि थीं।

यूएसआईबीसी ने इस सत्र के बाद कहा, ‘हमने उनके सुधार पथ की प्रशंसा की और अमेरिका तथा भारत के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।वित्त मंत्रालय ने बताया कि व्यापार जगत के नेताओं ने भविष्य में विकास के वास्ते मार्ग प्रशस्त करने के लिए मंत्री का शुक्रिया अदा दिया और कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भारत सरकार को बधाई दी।

 सत्र में शामिल हुए व्यापार जगत के लोगों ने भारत में अपने निवेश को बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की।एमवेके सीईओ मिलिंद पंत, ‘जनरल एटॉमिक्सके मुख्य कार्यकारी विवेक लाल, ‘टेलुरियनके अध्यक्ष एवं सीईओ ऑक्टेवियो सिमोस, ‘सिनक्लेयर ब्रॉडकास्टिंग ग्रुपके अध्यक्ष एवं सीईओ क्रिस रिप्ले, औरसेफसी समूहके अध्यक्ष एसवी अंचन सत्र में शामिल हुए। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी बैठक को संबोधित किया। सत्र को यूएसआईबीसी अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
Advt.