उत्तर प्रदेश चुनाव में न हो जाए बंगाल जैसा हाल

Updated on 06-09-2021 05:36 PM
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रणनीति को लेकर कांग्रेस दोराहे पर खड़ी है। पार्टी को कोशिश है कि पश्चिम बंगाल की तरह उप्र में भी भाजपा की शिकस्त हो, पर वह बंगाल की तरह खुद को ‘खत्म’ करने का जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसलिए पार्टी चुनावी रणनीति को लेकर दूसरे गैर भाजपा दलों के रुख का इंतजार कर रही है।कांग्रेस के अंदर एक बड़ा तबका चुनावी गठबंधन की वकालत कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं की दलील है कि पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है, तो पिछला प्रदर्शन दोहराना भी मुश्किल होगा। पर अभी तक गठबंधन को लेकर कोई तस्वीर नहीं बनी है। ऐसे में पार्टी खुद को अकेले चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार कर रही है।प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी अपनी मजबूत सीट की पहचान कर संभावित उम्मीदवारों से चर्चा कर रही है। वर्ष 2017 के चुनाव में जिन सीट पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही या वर्ष 2012 में जीती थी, उन उम्मीदवारों से भी चर्चा चल रही है। इन उम्मीदवारों से कहा गया है कि वह चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि कई सीट पर पार्टी को पिछले चुनाव में अच्छे वोट मिले थे, पर इस बार वह उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ना चाहता है, तो उसकी जगह नया प्रत्याशी तलाश किया जा रहा है। इससे पार्टी को यह अहसास हो जाएगा कि हम कहां पर खड़े हैं। गठबंधन की स्थिति में भी कांग्रेस ऐसी सीट पर ही दावेदारी करेगी। पश्चिम बंगाल के बाद भाजपा को उत्तर प्रदेश में शिकस्त मिलती है, तो गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ के चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिलेगा। क्योंकि, इन राज्यों में कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। एक नेता ने कहा कि बड़े फायदे के लिए उप्र में कम सीट पर चुनाव लड़ने में नुकसान नहीं है। इन सब दलीलों के उलट पार्टी के अंदर एक बड़ा तबका अकेले चुनाव लड़ने की वकालत कर रहा है। इन नेताओं की दलील है कि कांग्रेस को दिल्ली में सत्ता तक पहुंचना है, तो उप्र में खुद को मजबूत करना होगा। वह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गांव-गांव में कांग्रेसियों को जोड़ने के अभियान को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं में एक बार फिर भरोसा पैदा होगा उत्तर प्रदेश में पिछले दस वर्षों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत लगातार घट रहा है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को 28 सीट और 11.6 फीसदी वोट मिला। पर 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी दो सीट जीती और उसे 7.5 प्रतिशत वोट मिला। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सात सीट और 6.25 फीसदी वोट मिला। 2019 के लोकसभा में भी वोट प्रतिशत इतना ही रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.