कैंसर की बीमारी को रोक सकते हैं टीके

Updated on 07-02-2022 06:57 PM

फ्लोरिडा वैज्ञानिकों के अनुसार, एचपीवी संक्रमण और इससे जुड़े कैंसर से रक्षा के लिए पहला वारयल टीके के इस्तेमाल को 2006 में अमेरिका में मंजूरी मिली थी, जो एचपीवी संक्रमण को रोकने में बहुत प्रभावी साबित हुआ है। यह टीका सुरक्षित है और इसके दुष्प्रभाव बहुत मामूली है। यह टीका 11 से 12 वर्ष की आयु के बाद दिया जा सकता है और 10 साल तक कारगर रहता है। इसी तरह हेपेटाइटस बी वायरस का टीका भी दीर्घकाल में उपयोगी रहा है।

 पेटाइटिस बी वायरस और ह्यूमन पैपिलोमा वायरस रोधी टीकों की मदद से कई लोगों को कैंसर से बचाया गया है और कई लोगों की जान बचाई गई है। यह तथ्य निर्विवाद है। इसके बावजूद लोग टीके लगाने से झिझकते हैं। वर्ष 2019 में 13 से 17 वर्ष की आयु तक के 46 प्रतिशत लोगों ने एचपीवी का टीका नहीं लगवाया था, लेकिन अमेरिका इस मामले में कुछ अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है। जापान में, 2013 में प्रतिकूल घटनाओं की झूठी रिपोर्ट के कारण इस समय किशोरों में टीकाकरण की दर एक प्रतिशत से भी कम है।

टीकाकरण मुहिम ने चेचक को समाप्त कर दिया है और पोलियो, खसरा और कुछ अन्य संक्रामक रोगों को भी प्रभावी ढंग से खत्म कर दिया है। उम्मीद है कि टीकाकरण संबंधी मौजूदा प्रयासों के कारण एचपीवी और हेपेटाइटस बी से होने वाले कैंसर को समाप्त किया जा सकता है। मालूम हो कि दुनियाभर में करीब 20 प्रतिशत कैंसर वायरस के कारण होते हैं। किसी व्यक्ति के इन वायरस से संक्रमित होने के तुरंत बाद उसे कैंसर नहीं होता, लेकिन ये वायरस संक्रमित कोशिकाओं को सिखाते हैं कि कोशिका के नष्ट होने की प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया से कैसे बचा जा सकता है। इसके कारण ये कोशिकाएं अन्य आनुवंशिक बदलावों से गुजरती हैं और आगामी वर्षों में कैंसर का कारण बनती हैं।

सूक्ष्म जीव विज्ञानी और विषाणुओं के अनुसंधानकर्ता होने के नाते मैं यह जानने की कोशिश करता हूं कि वायरस जीवित कोशिकाओं और संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करते हैं। ये विशेष वायरस मरीजों को प्रभावित करने और उनके उपचार के संभावित तरीकों के संदर्भ में अनूठे और दिलचस्प होते हैं। सभी ज्ञात वायरस को 22 विशिष्ट परिवारों में वर्गीकृत किया जा सकता है। इनमें से पांच परिवार किसी व्यक्ति को संक्रमित करने के बाद उसके शरीर में आजीवन रहते हैं। कैंसर का कारण बन सकने वाले सात ज्ञात वायरस हैं। इनमें से पांच वायरस शरीर में बने रहने वाले पांच परिवारों का हिस्सा हैं। ये पांच वायरस ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी, एपस्टीन बर, कपोसी का सारकोमा-संबंधी वायरस, टी-लिमफोट्रोपिक वायरस और मर्केल सेल पोलिओमा वायरस है।

इसके अलावा कैंसर का कारण बनने वाले अन्य दो वायरस हैं - हेपेटाइटस बी और हेपेटाइटस सी। इन वायरस से संक्रमित अधिकतर लोग अपनी रोग प्रतिरोधी क्षमता के जरिए संक्रमण से लड़ने और वायरस को खत्म करने में सक्षम होते हैं। जो संक्रमित व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाते हैं, उन्हें यकृत कैंसर होने का खतरा होता है। वायरस के कारण होने वाले ये कैंसर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.