अभी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू भी नहीं हुआ, सौरव गांगुली ने क्यों कहा- उससे बहुत बड़े चमत्कार की उम्मीद मत रखना?

Updated on 08-06-2026 03:02 PM
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का समय दिया जाना चाहिए और उन पर अपेक्षाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। 15 साल के सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया है जिसके बाद वह जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेंगे।

सौरव गांगुली का वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान

गांगुली ने पीटीआई से कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें उसे उसके हाल पर छोड़ देना चाहिए। वह अभी महज 15 साल का है और मुझे नहीं लगता कि वह दबाव की ज्यादा परवाह करेगा। आईपीएल में भी हमने यही देखा है।’ पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिटेन की परिस्थितियां आईपीएल में माहौल से काफी अलग होंगी और सूर्यवंशी को अपने खेल को उसके अनुसार ढालने की चुनौती मिलेगी।

वैभव को संभलकर खेलना होगा

गांगुली ने कहा, ‘निश्चित रूप से भारत के लिए खेलना अलग बात है और वह ऐसे दौरे पर जाएगा जहां विकेट थोड़े अलग होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘वहां गेंद अधिक सीम करेगी, उछाल ज्यादा होगा और नई गेंद से अधिक मूवमेंट मिलेगा। इसलिए खेल थोड़ा अलग होगा, लेकिन मुझे लगता है कि उसमें अपार प्रतिभा है।’

मत करिए चमत्कार की उम्मीद

उन्होंने कहा, ‘इसलिए उसे समय दीजिए। उससे तुरंत दुनिया जीत लेने की उम्मीद मत कीजिए। उसे अपने खेल में जमने का मौका दीजिए क्योंकि भारत में कई अन्य खिलाड़ियों की तरह उसमें भी बहुत प्रतिभा है।’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा कि सूर्यवंशी के कम अनुभव को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाने का पूरा हक हासिल किया है।



डिविलियर्स ने भी की तारीफ

डिविलियर्स ने कहा, ‘यह कहना आसान है कि वह अभी बहुत छोटा है, तैयार नहीं है या उसे और अनुभव की जरूरत है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह भारतीय टी20 टीम में जगह पाने का हकदार है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.