दिग्गजों पर भारी वैभव सूर्यवंशी, सुनील नरेन के खिलाफ वह किया जो कोहली-रोहित सालों में नहीं कर सके

Updated on 20-04-2026 01:55 PM
कोलकाता: ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जहां क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज, विराट कोहली और रोहित शर्मा, सुनील नरेन की फिरकी के सामने छक्के लगाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं, वहीं वैभव ने इस मिस्ट्री को सुलझाने में सिर्फ दो गेंदें लीं। आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली ने नरेन के खिलाफ 17 पारियों में और रोहित शर्मा ने 22 पारियों में केवल 2-2 छक्के लगाए हैं। इसके विपरीत, वैभव सूर्यवंशी ने नरेन का सामना करते हुए अपनी पहली ही पारी की दूसरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर इतिहास रच दिया।

पहली ही गेंद पर प्रहार, वैभव की खास सिग्नेचर स्टाइल

वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी पहचान दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों की पहली ही गेंद पर बाउंड्री जमाना बन गई है। इस युवा बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपने जैसा होता है। इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज और मार्को जानसेन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों को भी अपनी पहली ही गेंद पर चौके या छक्के का स्वाद चखाया है। वैभव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद पर छक्का मारकर ही की थी, जो उनके निडर स्वभाव को दर्शाता है।

IPL 2026 में रनों का अंबार

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव इस सीजन में सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। वह वर्तमान में आईपीएल 2026 के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 41 की औसत और 236.53 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ 246 रन बनाए हैं। उनके 13 मैचों के छोटे से करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि वैभव ने अब तक अपने करियर में 42 चौकों के मुकाबले 44 छक्के लगाए हैं, जो उनकी पावर-हिटिंग क्षमता का प्रमाण है।

रिंकू सिंह की दमदार पारी ने केकेआर को दिलाई पहली जीत

मैच की बात करें तो ईडन गार्डन्स के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव की 28 गेंदों में 46 रनों की तेज पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स के उप-कप्तान रिंकू सिंह ने एक बार फिर मुश्किल समय में अपनी टीम के लिए 'संकटमोचक' की भूमिका निभाई। रिंकू ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और केकेआर को 4 विकेट से जीत दिलाकर सीजन का पहला खाता खोला। इस जीत के साथ केकेआर ने अपनी लय वापस पाने की कोशिश की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव की फॉर्म सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू बनी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.