वनिंदु और चमीरा उपयोगी साबित होंगे : विराट

Updated on 20-09-2021 08:45 PM

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि दूसरे चरण के मुकाबलों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के हालातों को देखते हुए श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा और दुष्मंत चमीरा जैसे खिलाड़ी हमारी टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे। ऐसे में इन दोनो को ही अंतिम ग्यारह में जगह मिलने की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। विराट के अनुसार पिछले कुछ समय से यह दोनो ही खिलाड़ी अच्छे फार्म में चल रहे हैं। हसरंगा ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छी बल्लेबाजी की थी और ऐसे में वह आरसीबी की ओर से निचले क्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वहीं चमीरा ने इस साल तीनो फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस साल 12 टी-20 अंतररष्ट्रीय मैचों में 17.86 के औसत से 15 विकेट लिए हैं।

कोहली ने कहा, 'यूएई के हालात भारतीय उपमहाद्वीप से काफी मेल खाते हैं और हसरंगा चमीरा ऐसी परिस्थितियों में लगातार खेलते रहे हैं। गर्म परिस्थितियों और धीमी पिच पर उनकी क्षमताएं हमारे काम आएंगी।' उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के आने से एडम जम्पा और केन रिचर्ड्सन जैसे खिलाड़ियों की कमी पूरी हो जाएगी।

कोहली ने कहा, 'अभ्यास सत्र में ऐसा लगा जैसे जहां हमने पहले चरण को छोड़ा था, वहीं से इसे बरकरार रखे हुए हैं। हम एक दूसरे के साथ खेलने के लिए बहुत उत्सुक हैं। यह सब देखकर मैं बहुत खुश हूं। टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी है, इसलिए सब कड़े अभ्यास सत्र कर रहे हैं। यह टीम के लिए अच्छी बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.