अटलांटिक समुद्र में तैरते दिखी लुप्त हो रही व्हेल

Updated on 10-12-2021 08:47 PM

सेवन्नाह (अमेरिका एक लुप्त हो रही राइट व्हेल को एक नवजात व्हेल के साथ वैज्ञानिकों ने तैरते देखा है।  इससे दक्षिणपूर्वी अमेरिका के अटलांटिक समुद्र क्षेत्र में इस प्रजाति की व्हेल पाए जाने की पुष्टि होती है। मार्च महीने में  यह व्हेल मछली पकड़ने की एक रस्सी में फंस गई थी और उसे मुंह में दबाकर ही तैर रही थी। ऐसा अनुमान है कि उसने रस्सी में फंसे होने के दौरान नवजात राइट व्हेल को जन्म दिया। प्रजनन के मौसम में यहां दूसरी राइट व्हेल के जन्म की पुष्टि हुई है, जो दिसंबर से मार्च तक चलता है।

 ‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेजके एक वन्यजीव विज्ञानी क्ले जॉर्ज ने बताया कि नवजात राइट व्हेल को उसकी मां के साथ बृहस्पतिवार को हवाई सर्वेक्षण दल ने जॉर्जिया के पास कंबरलैंड द्वीप पर देखा था। नवजात व्हेल स्वस्थ प्रतीत होती है। उत्तरी अटलांटिक में राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही हैं।वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब इनकी संख्या 350 से भी कम हैं। वयस्क मादाएं जन्म देने के लिए हर साल सर्दियों में जॉर्जिया और फ्लोरिडा से गर्म पानी में प्रवास करती हैं। जॉर्ज ने बताया कि उन्हें अभी तक केवल जनवरी 2011 की एक अन्य पुष्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, जिसमें एक नवजात के साथ एक मछली पकड़ने की रस्सी में उलझी हुई राइट व्हेल देखे जाने की बात कही गई थी, जिसने अंततः खुद को उससे मुक्त करा लिया था। व्हेल के दक्षिण की ओर जाने से पहले वन्यजीव विशेषज्ञ रस्सी को छोटा करने में कामयाब रहे, लेकिन वे उसे मुक्त नहीं कर पाए।

जॉर्ज ने कहा कि रस्सी में फंसे होने के कारण ही वह नवजात राइट व्हेल का ध्यान नहीं रख पा रही थी और शायद इसी वजह से उसके मुंह पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह नजर आई मादा राइट व्हेल के सिर पर कुछ चिह्नों को देखा गया। वह व्हेल कम से कम मार्च से मछली पकड़ने की रस्सी को खींच रही है। इसके पहली बार मैसाचुसेट्स के तट से दूर केप कॉड बे में रस्सी में उलझने की सूचना मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.