राजस्थान में सीएम कैंडिडेट पर वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी

Updated on 23-10-2021 07:55 PM

नई दिल्ली ।राजस्थान में भले ही विधानसभा चुनाव अभी करीब दो साल दूर हैं, लेकिन भाजपा में अंदरखाने सीएम पद के चेहरे के लिए दावेदारी तेज है। प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे हमेशा से एक प्रबल दावेदार रही हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से उनके रिश्तों को लेकर कयास लगते रहे हैं। इस बीच उन्होंने सीएम पद के दावेदारों को लेकर अहम टिप्पणी की है। वसुंधरा राजे ने भाजपा की ओर से सीएम फेस के सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'ऐसा सिर्फ चाहने से ही नहीं होता है।

 राज्य का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे छत्तीस कौम (यानी सभी समुदाय) का प्यार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं। यदि उनकी तैयारी मजबूत होगी, तभी वे फील्ड पर उतर पाएंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री वह बनेगा, जिसे जनता पसंद करेगी। उन्होंने कहा कि सभी समुदाय प्रेम पाने के अधिकारी हैं और सिर्फ वही व्यक्ति शासन कर सकता है, जिसे बदले में सभी का प्यार मिल रहा हो। वसुंधरा राजे केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां और पूर्व राज्य मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को दो दिन के प्रवास पर जोधपुर पहुंची थीं।


कांग्रेस को 'डूबता हुआ जहाज' बताते हुए राजे ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की स्थिति और अंदरूनी लड़ाई देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है। राजे ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उनसे राजस्थान विधानसभा और लोकसभा में अगले चुनावों की तैयारियां करने को कहा। उन्होंने कहा, मैंने सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा, क्योंकि 2023 (राजस्थान विधानसभा) और 2024 (लोकसभा) चुनावों के लिए बिगुल बजने वाला है। मैंने उनसे पूरी ताकत के साथ सामने आने को कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.