वेनेजुएला को गुलामों वाली शांति नहीं चाहिए... अमेरिकी सैन्य दबाव के बीच गरजे निकोलस मादुरो, ट्रंप को खुली चुनौती

Updated on 02-12-2025 01:44 PM
काराकस: अमेरिका से तनातनी के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप की लगातार धमकियों के जवाब में मादुरो ने कहा है कि उनका देश गुलामों जैसी शांति नहीं चाहता है। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब वेनेजुएला के समुद्री क्षेत्र के आस-पास अमेरिका की सैन्य गतिविधि बढ़ती जा रही है। मादुरो ने राजधानी काराकस में हजारों समर्थकों को संबोधित किया और वॉशिंगनट पर नेवी की तैनाती के जरिए वेनेजुएला की परीक्षा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि वेनेजुएला जबर्दस्ती राजनीतिक बदलाव थोपने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा।

मादुरो ने कहा- गुलामों वाली शांति नहीं

मादुरो ने गरजते हुए कहा, 'हम शांति चाहते हैं, लेकिन संप्रभुता, बराबरी, आजादी के साथ शांति! हमें गुलामों वाली शांति नहीं चाहिए, न ही (कब्जे की) कॉलोनियों वाली शांति।' उन्होंने भीड़ के सामने वेनेजुएला के लोगों के प्रति पूरी वफादारी की कसम खाई।' उनका यह बयान उन रिपोर्टों के बीच आया है जिसमें कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोन कॉल के दौरान मादुरो को साफ अल्टीमेटम दिया था। ट्रंप ने देश से सुरक्षित निकलने के बदले मादुरो से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की थी।

ट्रंप के सामने मादुरो ने रखी मांग

मियामी हेराल्ड ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कॉल के दौरान ट्रंप ने मादुरो पर तत्काल सत्ता छोड़ने का दबाव बनाया और कहा कि अगर वह तुरंत इस्तीफा देते हैं तो उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक मादुरो ने इतने आश्वासन भर से इनकार किया और ग्लोबल माफी की मांग की है जिसमें अमेरिकी प्रतिबंध हटाना और इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में उनके सामने चल रहे केस को बंद करना शामिल है। इसके साथ ही राजनीतिक सत्ता छोड़ने पर भी सेना पर कंट्रोल रखने की क्षमता जैसी मांग रखी है। मादुरो ने 100 से ज्यादा वेनेजुएला अधिकारियों के लिए भी राहत मांगी है

वेनेजुएला पर ट्रंप ने बढ़ाया दबाव

इस बीच ट्रंप ने वेनेजुएला के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद घोषित कर दिया है। मियामी हेराल्ड के मुताबिक, इसके बाद से ट्रंप और मादुरो में कोई और बातचीत नहीं हुई है। वॉइट हाउस ने मादुरो को देश छोड़ने की चेतावनी दिए जाने की रिपोर्टों की न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है, लेकिन ट्रंप ने वेनेजुएला के ऊपर सैन्य दबाव बढ़ा दिया है। कैरिबियन सागर में अमेरिकी नेवी की एक बड़ी तैयारी चल रही है और कई संदिग्ध ड्रग ले जाने वाली नावों पर हमला किया है। इन हमलों में अब तक 80 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
इस बीच वॉइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविन ने पुष्टि की है कि वेनेजुएला पर चर्चा के लिए ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से मिलेंगे। लेविट ने वेनेजुएला में जमीनी अभियान से इनकार नहीं लिया, लेकिन बस इतना कहा कि राष्ट्रपति के सामने विकल्प मौजूद हैं। मादुरो का कहना है कि अमेरिकी सैन्य तैनाती उन्हें सत्ता से हटाने और वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जा करने के एक बडे़ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने तेल उत्पादक देशों के संगठन OPEC को लिखे पत्र में वॉशिंगटन पर सैन्य ताकत के इस्तेमाल से वेनेजुएला के बड़े तेल भंडार को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.