अनुष्का और विराट के पड़ोसी बने विक्की और कैटरीना

Updated on 07-01-2022 06:39 PM

मुंबई  शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दोनों मुंबई के जुहू स्थित एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं।इस अपार्टमेंट में वह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पड़ोसी बन गए हैं। शादी के दसवें दिन यानी 19 दिसंबर को कपल ने गृह-प्रवेश पूजा भी की थी।कुछ घंटे पहले कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने घर के अंदर की और बाहर की तरफ दिखने वाले समुद्र की झलक दिखाई है।

कैटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज अपने नए अपार्टमेंट की कुछ अंदरूनी तस्वीरें शेयर की हैं।पहली तस्वीर बालकनी से है, जोकि मुंबई के बीच पर अरब सागर का अद्भुत नजारा है।दूसरी स्टोरी में, हम हरे पौधों से भरी एक बालकनी देख सकते हैंलगभग एक शहरी गार्डन तरह दिखते हैं।कोने में कुछ बांस की कुर्सियां भी देखी जा सकती हैं, जो सेटिंग में एक देहाती टच जोड़ती हैं।इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन दिया, ‘माय कोजी कॉर्नर.’कैटरीना कैफ  की दोस्त और मशहूर ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला को अगली स्टोरी में वहीं बैठे देखा जा सकता है।इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,”मेरी कॉजी फ्रेंड.” कैटरीना की आखिरी इंस्टा स्टोरी में उनकी मां बालकनी में खड़े और बाहर के नजारे को एन्जॉय कर रही हैं।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मम्मा और मैं.” कैटरीना ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कई तस्वीरें शेयर की थीं।उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली बार घर तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में घर और हार्ट का इमोजी डाला है और होम स्वीट होम लिखा है।कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में खुलकर मुस्कुराते हुए नजर रही हैं।हमेशा की तरह कैटरीना कैफ तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.कैटरीना कैफ ने इन तस्वीरों में कार्डिगन और शॉर्ट्स पहन रखा है।साथ ही कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर रही हैं।

तस्वीरों में कैटरीना कैफ ने डायमंड का मंगलसूत्र गले में डाली हुई हैं।उनका मंगलसूत्र सब्यसाची के बंगाल टाइगर कलेक्शन का है। काले और गोल्ड मोतियों से सजे मंगलसूत्र में छोटे डायमंड लगे हुए हैं।कैटरीना का यह खूबसूरत सा मंगलसूत्र सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है। बता देंकि इस हॉट कपल ने बीते ‎‎दिनों राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में एक ड्रीमी डेस्टिनेशन वेडिंग की।इसके तुरंत बाद ये लोग मुंबई शिफ्ट हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.